फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   physical education cm forget rohtak

फिजिकल एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स फैकल्टी का शिलान्यास कर भूल गए सीएम

Sat, 13 Jun 2015 03:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 13 Jun 2015 03:04 AM IST
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2015-16 से एमडीयू के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजूकेशन को फैकल्टी का दर्जा मिलने की उम्मीदें धराशायी होती नजर आ रही है।
विज्ञापन


फैकल्टी के लिए मुख्यमंत्री करीब छह माह पूर्व बिल्डिंग का शिलान्यास भी कर चुके हैं लेकिन, सरकार की ओर से फैकल्टी शुरू के लिए यूनिवर्सिटी में पत्र ही नहीं भेजा जा रहा।

एमडीयू के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजूकेशन को फैकल्टी का दर्जा मिलना है। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खेल नीति की घोषणा के समय जनवरी माह में फैकल्टी की बिल्डिंग का शिलान्यास भी कर दिया था।
विज्ञापन


डिपार्टमेंट की तरफ से भी पीजी बोर्ड के साथ-साथ डीन एकेडमिक अफेयर की मीटिंग में भी कागजी कार्रवाई पूरी कर दी गई थी। बस इंतजार था तो सिर्फ सरकार की तरफ से मिलने वाले अनुमति पत्र का। ऐसे में नए सत्र से डिपार्टमेंट को फैकल्टी का दर्जा मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट भी हो चुका है स्वीकृत
फैकल्टी की बिल्डिंग के लिए करीब पांच करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हो चुका है, जबकि मुख्यमंत्री ने खुद भी एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री की तरफ से मिलने वाले एक करोड़ रुपये तो आ चुके हैं, लेकिन पत्र नहीं भेजने के कारण उनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा।

डिपार्टमेंट में 115 सीटें आवंटित
एमडीयू के इस डिपार्टमेंट में बीपीएड में 50 सीट, एमपीएड में 30 सीट, एमफिल 15 और पीजी डिप्लोमा इन योगा साइंस में 20 सीटें आवंटित है। फैकल्टी बनने के बाद इसमें सीटों की संख्या के साथ-साथ स्टाफ भी बढ़ाया जाएगा।


वर्जन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शिलान्यास कर दिया है लेकिन, अभी तक सरकार की तरफ से पत्र नहीं भेजा गया। पत्र मिलने के बाद ही डिपार्टमेंट को फैकल्टी का दर्जा मिलेगा।
-प्रो. कुलताज सिंह, एचओडी, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजूकेशन, एमडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed