{"_id":"60661d768ebc3e592578fbec","slug":"pgims-computer-operator-commits-suicide-rohtak-news-rtk602541848","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआईएमएस के कंप्यूटर ऑपरेटर ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआईएमएस के कंप्यूटर ऑपरेटर ने की आत्महत्या
विज्ञापन
कर्मचारी की मौत के बाद मौके पर मौजूद लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर रोड पर कन्हेली गांव के पास वीरवार को पीजीआईएमएस के एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने रेलवे फ्लाईओर पर प्लास्टिक की रस्सी के माध्यम से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और शनाख्त कराई। पुलिस को घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूरी पर खड़ी एक कार से सुसाइड नोट भी मिला है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है।
कन्हेली गांव स्थित फ्लाईओवर के नीचे वीरवार सुबह करीब छह बजे राहगीरों ने प्लास्टिक की रस्सी से फंदे पर एक युवक का शव लटका देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद मौके पर थाना पीजीआई प्रभारी राजू सिंधू टीम सहित पहुंच गए। शव को फंदे से उतारकर लोगों की सहायता से युवक की पहचान कराई। युवक की पहचान सेक्टर 2 निवासी आकाश दहिया के रूप में हुई। इस दौरान पुलिस को घटना स्थल से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर एक कार में सुसाइड नोट भी मिला है।
उधर, परिजनों ने पुलिस को बताया कि आकाश पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसके चलते उसने आत्महत्या की है। परिजनों के अनुसार आकाश सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। देर शाम तक घर न पहुंचने के कारण फोन करते रहे, मगर फोन नहीं उठाया। सुबह पुलिस ने फोन किया तो घटना के बारे में पता चला।
विज्ञापन
यह लिखा था सुसाइड नोट में
पुलिस के अनुसार कार से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें युवक की ओर से बताया गया है कि वह मानसिक रूप से परेशान था। इसके चलते ही वह यह कदम उठा रहा है। इसमें बताया गया है कि उसकी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। उसका किसी से कोई लेनदेन या बाकी बकाया भी नहीं है। उसने इसके लिए माता और पिता से माफी भी मांगी है। वहीं, माता-पिता से अपने बच्चों को ध्यान रखने की बात कही है। हालांकि पुलिस अभी सुसाइड नोट पर लिखे अक्षरों की जांच कराएगी।
प्लास्टिक की रस्सी से गला कटने के कारण निकलता रहा खून
कन्हेली गांव स्थित फ्लाईओवर पर युवक ने प्लास्टिक की रस्सी के माध्यम से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। रस्सी के कारण उसका गला कई स्थानों पर कट गया था। इससे ज्यादा मात्रा में खून निकल रहा था।