{"_id":"68545e6b04bbc2c59a0ab7ac","slug":"pgi-will-be-directly-connected-to-jhajjar-road-15-km-long-road-will-be-built-rohtak-news-c-17-roh1019-675593-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: झज्जर रोड से सीधा जुड़ेगी पीजीआई, डेढ़ किमी लंबी बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: झज्जर रोड से सीधा जुड़ेगी पीजीआई, डेढ़ किमी लंबी बनेगी सड़क
Fri, 20 Jun 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई को अब झज्जर रोड से सीधा जोड़ा जाएगा। इसके लिए एमडीयू के रास्ते डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जो सड़क की चौड़ाई व अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच करके रिपोर्ट देगी।
पीजीआई में उपचार के लिए जिले ही नहीं, आसपास के दूसरों जिलों से भी मरीज आते हैं। शहर के बीचोबीच होते हुए पीजीआई पहुंचने का रास्ता है। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि उन्होंने 2014 से 2019 के बीच रहे कार्यकाल के दौरान विधानसभा में पीजीआई के लिए नई सड़क बनाने की मांग उठाई थी, जिसे अब सरकार ने मंजूर कर लिया है।
अब सरकार ने योजना को सिरे चढ़ाने के लिए गठित कमेटी में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर, एमडीयू व पीजीआई का एक-एक प्रतिनिधि भी शामिल होगा। डेढ़ किमी लंबी इस सड़क को महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के पीछे झज्जर रोड पर रेलवे लाइन पर बने फ्लाईओवर के नीचे से सीधा पीजीआई से जोड़ा जाएगा।