फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGI's female doctor cheated of 50 thousand

पीजीआई की महिला डॉक्टर से 50 हजार की ठगी

Wed, 14 Sep 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
PGI's female doctor cheated of 50 thousand
रोहतक। पीजीआई की एक महिला डॉक्टर से किसी ने उसके पिता का दोस्त बनकर ऑनलाइन 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीजीआई की महिला डॉक्टर ने दी शिकायत में बताया कि 10 सितंबर को उसके पास एक फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उसके पिता का दोस्त बोल रहा है। आरोपी ने सीधा नाम लेकर बोला, इसलिए कुछ शक भी नहीं हुआ। उसने कहा कि उसके पिता को ऑनलाइन पैसे भेजने हैं। कहो तो आपके खाते में भेज देता हूं। उसने कहा कि वह पेटीएम पर पहले 10 हजार रुपये भेजेगा। उसे अपना पेटीएम खोलने और अधिसूचना पर क्लिक करने के लिए बोला। साथ ही यूपीआई पिन दर्ज करने के लिए भी कहा। ताकि पैसा वॉलेट के बजाय सीधा खाते में आ जाए। उसने ऐसा ही किया। इसके बाद उसने कहा कि वह अब 15 हजार और 25 हजार रुपये भेज रहा है। उसे अहसास हुआ कि उसके साथ फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। उसने तुरंत फोन काट दिया। साथ ही बैंक को मामले की सूचना दी। बैंक की तरफ से कहा कि पुलिस थाने में शिकायत करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed