फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGI doctor cheated Rs 2.26 lakh by pretending to earn online

Rohtak News: ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर पीजीआई के डॉक्टर से 2.26 लाख रुपये ठगे

Wed, 23 Aug 2023 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
PGI doctor cheated Rs 2.26 lakh by pretending to earn online
रोहतक। पीजीआई के डॉक्टर को हर रोज 2500 से 5 हजार हर रोज ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर ठगों ने 2.26 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में डॉक्टर विशाल राज ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक झारखंड के पूर्वी सिंहभुम निवासी विशाल राज ने बताया कि वे पीजीआई में सीनियर रेजिडेंट हैं। साथ ही आदर्श नगर में रहते हैं। चार अगस्त को उनके पास व्हाट्सअप मैसेज आया, कहा कि आप घर बैठे ऑनलाइन नौकरी कर सकते हैं, जिससे ढाई हजार से पांच हजार रोजाना कमाई होगी। उसने विश्वास करके लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद टास्क देकर उससे 2 लाख 26 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


प्रीत विहार की महिला से 1.77 लाख रुपये ठगे
रोहतक। साइबर ठग अब घरेलू महिलाओं को ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर ठगी की वारदात अंजाम दे रहे हैं। पिछले चार दिन में ठगी की तीन वारदात हो चुकी हैं। धामड़ व हरिसिंह कॉलोनी के बाद अब प्रीत विहार की महिला से 1 लाख 77 हजार रुपये ठग लिए गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रीत विहार निवासी दीपिका ने बताया कि 19 अगस्त को उनके पास वाट्सअप एसएमएस आया, जिसमें एक लिंक लिया गया था। उस पर क्लिक करके रिव्यू करने पर पैसे मिलने की बात कही थी। उसने क्लिक किया तो आगे टाॅस्क दिया गया। टॉस्क पूरा करने के नाम पर उसके खाते में 150, 1400, 300, 10,530 व 300 रुपये डाल दिए। कहा कि अगर और पैसे कमाने हें तो ज्यादा निवेश करना होगा। इसके बाद उससे 20 अगस्त को 1 लाख 77 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। उसने पैसे वापस मांगे तो मना कर दिया। इसे पहले धामड़ व हरिसिंह कॉलोनी की महिला से लाखों रुपये की ठगी की वारदात हो चुकी है।



ठग ऑनलाइन टाॅस्क देकर लोगों को ठग रहे हैं। पहले छोटा कमीशन भेजकर जाल में फंसाया जाता है। इसके बाद बड़ी रकम निवेश करवा लेते हैं। फिर पैसे देने से इंकार करते हैं। आम लोगों से आग्रह है कि वे ठगों की बातों में न आएं। अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

कुलदीप, प्रभारी थाना साइबर क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed