फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGI created awareness about heart disease by doing marathon: Dr. Lohchab

मैराथन कर हृदय रोग के बारे में पीजीआई ने किया जागरूक : डाॅ. लोहचब

Mon, 30 Sep 2024 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
PGI created awareness about heart disease by doing marathon: Dr. Lohchab
29सीटीके36..पीजीआईएमएस परिसर से मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते निदेशक डॉ. एसएस लोहचब
रोहतक। विश्व हृदय दिवस पर रविवार को पीजीआईएमएस से एमडीयू तक मैराथन हुई। 5 किलोमीटर मैराथन में संस्थान की फैकल्टी व करीब 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। निदेशक डॉक्टर एसएस लोहचब ने सुश्रुत ऑडिटोरियम से हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस में बड़े स्तर पर विश्व हृदय दिवस मनाया गया। लोगों को हृदय रोग से संबंधित बीमारियों से जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को यह दिवस मनाया जाता है। वहीं नियोनेटोलॉजी विभागाध्यक्ष डाॅ. जगजीत दलाल ने बताया कि हमें हृदय के स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देना चाहिए। यह दिन हमें हमारे हृदय की सेहत के प्रति जागरूक करने का एक मौका देता है और हमें इसके लिए क्या करना चाहिए इसके बारे में बताता है।
विज्ञापन


हृदय रोग के खतरे को कम करता है नियमित व्यायाम
निदेशक डॉ. लोहचब ने कहा कि आज का मैराथन इसी विचार का प्रतीक है। दौड़ना, चलना या पहले कदम उठाना एक स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ना है। उन्होंने कहा कि व्यायाम, संतुलित आहार, नियमित जांच और तनाव प्रबंधन हृदय रोग के खतरे को कम कर सकते हैं। यह आदतें आपके हृदय को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक और आत्मिक शक्ति को बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा कि हमें हृदय स्वास्थ्य के बारे में सीखकर उसे अपनाना चाहिए। आज विश्व हृदय दिवस पर हम स्वस्थ हृदय जीवन के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज का मैराथन हमें यह याद दिलाएगा कि स्वास्थ्य एक मंजिल नहीं बल्कि एक निरंतर यात्रा है जो कि हर कदम पर महत्वपूर्ण है। हर ह्रदय बीट महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीवन शैली में बदलाव लाने की जरूरत

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरीश भागोल ने बताया कि हृदय रोग आजकल बहुत अधिक हो गए हैं और इसके पीछे का कारण अव्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान की गलत डालते हैं, इसलिए हमें अपने जीवन शैली में बदलाव लाने की जरूरत है, ताकि हम खुद को बीमारियों से बचा कर रख सके।


मैराथन के विजेता

मैराथन में फैकेल्टी में प्रथम स्थान डाॅ. पंकज गहलोत ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान डॉ. पंकज सांगवान ने और तृतीय स्थान डाॅ. ईश्वर सिंह ने प्राप्त किया। महिला फैकल्टी में पहला स्थान डॉ. अदिति सांगवान ने, दूसरा स्थान डॉ. रुचि सिंगला ने व तृतीय स्थान डॉ. मनु राठी ने प्राप्त किया। यूजी पुरुष श्रेणी में पहला स्थान रितिक ने प्राप्त किया। महिला श्रेणी में पहला स्थान संजना ने दूसरा स्थान अंशु ने व तृतीय स्थान सुहानी ने प्राप्त किया। पीजी बॉयज में पहला स्थान डॉ संदीप कुमार ने, द्वितीय स्थान डॉ. परमीत सिंह और तृतीय स्थान डॉ. साहिल मित्तल ने प्राप्त किया। पीजी गर्ल्स में पहला स्थान डॉ. प्रीति ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान डॉ. प्रभावती ने और तृतीय स्थान डॉक्टर सृष्टि ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed