{"_id":"48bdb1022a91428d0b47fb96d24f1dfa","slug":"people-suffers-dengue-in-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब फैला डेंगू तो ढूंढने निकले लारवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब फैला डेंगू तो ढूंढने निकले लारवा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 27 Aug 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार डेंगू के मरीज सामने आने के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग को भी डेंगू मच्छर की सुध आ ही गई। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाते हुए होटलों, रेस्टोरेंट आदि जगहों पर डेंगू के लारवा की तलाश की। पावर हाउस चौके पास बने रेस्टोरेंट में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर पानी की टंकी की जांच की।
इसके अलावा भरत कॉलोनी, बहुअकबरपुर में भी जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को लाखों की संख्या में डेंगू का लारवा मिला। इस पर एंटी लारवा टीम के सुपरवाइजर रुपेश कुमार श्योराण ने सभी को नोटिस थमाया। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा निरीक्षण में अगर समस्या पाई गई तो जुर्माना किया जाएगा।
बोले अधिकारी
डेंगू का लारवा मिलना समस्या है। जागरूक करने के बाद भी समस्या हो रही है, यह चिंता का विषय है। पहली बार नोटिस दिया जा रहा है, यदि दूसरी जांच में समस्या मिली तो जुर्माना किया जाएगा। हम डेंगू पीड़ितों व संदिग्ध मरीजों के आसपास फॉगिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन
- डॉ. शिव कुमार, सिविल सर्जन