फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People said - if you cannot solve the problems, then the councilor should leave the chair

लोग बोले- समस्याओं का समाधान नहीं करा सकते तो कुर्सी छोड़ें पार्षद

Mon, 11 Jul 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
People said - if you cannot solve the problems, then the councilor should leave the chair
आरडब्‍ल्यूए पदाधिकारियों व सेक्टर वासियों की मीटिंग को संबोधित करते पार्षद कदम सिंह अहलावत। सं?
रोहतक। ऑल सेक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन की पेयजल, सीवर व जलभराव को लेकर सीनियर सिटीजन क्लब सेक्टर-तीन में हुई बैठक हंगामेदार रही। सेक्टर-दो के राज सिंह हुड्डा ने एसोसिएशन संरक्षक एवं वार्ड-11 के पार्षद कदम सिंह अहलावत से समस्याओं का निदान नहीं कराने पर कुर्सी छोड़ने की बात कह डाली। इससे आहत संरक्षक ने मंच छोड़ा और लोगों के बीच में बैठ गए।
विज्ञापन

अंत में तय हुआ कि सभी सेक्टरवासी सोमवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एसएसवीपी) कार्यालय के प्रांगण में धरना देंगे। हुडा प्रशासक, उपायुक्त व निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। सात दिन में समस्याओं से राहत नहीं मिली तो दोबारा बैठक करके बड़ा फैसला करेंगे।
विज्ञापन

क्लब के सभाकक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे एसोसिएशन की बैठक शुरू हुई। इसमें सेक्टर-दो निवासी राज सिंह हुड्डा नलों से आ रहा गंदा बदबूदार पानी बोतल में लेकर आए। उन्होंने आते ही मंच पर मौजूद एसोसिएशन के पदाधिकारियों के सामने बोतल रख दी। उन्होंने कहा कि सेक्टर के लोग पेयजल, सीवर व जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। कई बार लोग प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं मगर कोई समस्या का निदान नहीं हो रहा। पार्षद से कई बार शिकायत की जा चुकी है मगर कोई राहत नहीं मिलती। इस पर एसोसिएशन के संरक्षक एवं वार्ड-11 से पार्षद कदम सिंह अहलावत अपने स्तर से समस्याओं के निदान को लेकर किए गए प्रयासों के बारे में बता रहे थे, तभी राज सिंह हुड्डा ने खड़े होकर विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जब सेक्टर्स का प्रतिनिधि होने पर भी आप समस्या का निदान नहीं करवा सकते हैं, तो बेहतर होगा कि पद छोड़ दें। इस बात को सुनकर कदम सिंह अहलावत आहत होकर लोगों के बीच जाकर बैठ गए और राज सिंह को मंच पर बैठा दिया। इस घटनाक्रम से बैठक का रुख एकदम बदल गया और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। किसी तरह से लोगों ने समझा बुझाकर दोबारा से कदम सिंह अहलावत को मंच पर बैठाया और कहा कि जब तक सामूहिक रूप से प्रयास नहीं किया जाएगा तब तक समस्याओं का निदान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदगी भर की कमाई से बनाया घर और झेल रहे दिक्कत
लोगों ने बताया कि उनके घरों के सामने आज भी जलभराव है। घरों में इतना दूषित पानी आ रहा है कि उसको पीना तो दूर की बात किसी भी काम में उपयोग नहीं किया जा सकता है। जिंदगी भर की कमाई से इसलिए सेक्टर में मकान नहीं बनवाया था कि वह और परिजन मूलभूत समस्याओं से जूझते रहे। कई बार शिकायत करने पर भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। ऐसे में एकजुटता से बड़ा कदम उठाना ही होगा। सेक्टर-दो पार्ट में सरकारी जमीन पर काफी जलभराव है। पानी सड़ने से न सिर्फ दुर्गंध फैल रही है बल्कि जहरीले कीड़े भी पनप रहे हैं। लोगों ने बताया कि जलभराव की यह स्थिति पांच-छह माह से बनी हुई है। इससे जनसामान्य का जीवन दूभर हो गया है।
सीवर लाइन से जुड़ी है पेयजल लाइन, जिससे दिक्कत
बैठक में लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि घरों में बदबूदार काला पानी आ रहा है, जो निश्चित सीवर लाइनों से आ रहा है। इससे स्पष्ट है कि पेयजल लाइनों को सीवर लाइनों से जोड़ दिया गया है अथवा सटाकर बिछाने की वजह से लीकेज से सीवर का पानी घरों में आ रहा है।
जरा सी बारिश में होता है जलभराव
लोगों ने बताया कि जरा सी बारिश होने पर सेक्टर की सड़कों के हालात गांवों की सड़कों जैसे हो जाते हैं। जलभराव इतना ज्यादा हो जाता है कि लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। आरोप लगाते हुए बताया कि इस समस्या की वजह स्टॉर्म वाटर की सेक्टरों में पूरी लाइन नहीं बिछाना है। स्टॉर्म लाइनों को सीवर लाइन से जोड़ दिया है। इससे बारिश का पानी निकलता नहीं बल्कि भरा रहता है।
नहीं देंगे बिजली व पानी के बिल, रोक देंगे सड़क
पेयजल व सीवर की समस्याओं से जूझ रहे राज सिंह हुड्डा ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि वह सीवर व पानी की समस्या का निदान न होने पर बिजली व पानी के बिल नहीं देंगे। यदि फिर भी समस्या खत्म नहीं हुई तो सभी सड़क रोक देंगे।
इन सेक्टर की लोगों ने गिनाईं समस्याएं
सेक्टर-1, 2, 3, 4, 34, 35, 36, 27, सेक्टर-4 एक्सटेंशन, 5, 6, सनसिटी, वन सिटी, ओमैक्स सिटी के लोगों ने सीवर, पेयजल व जलभराव की समस्याएं गिनाईं।
ये कहना है सेक्टरवासियों का
10 साल से जलभराव व पेयजल की गंभीर समस्या है। इनके निदान के लिए अफसरों के सामने सामूहिक व व्यक्तिगत अपील कर चुके हैं। अब बैठक के फैसला के अनुसार सभी सेक्टरवासी कदम उठाएंगे।
- सुखबीर हुड्डा, सेक्टर-तीन आरडब्ल्यूए प्रधान
जलभराव और पेयजल की इतना ज्यादा समस्या है कि कोई भी परिवार इससे अछूता नहीं है। अफसरों से कई बार राहत के लिए कह चुके हैं मगर कुछ नहीं होता। अब धरना-प्रदर्शन से निदान का प्रयास करेंगे।
- दीपक मलिक, सेक्टर-दो आरडब्ल्यूए प्रधान
सेक्टरवासियों के घरों में पानी घुसने लगा है। एचएसवीपी से कई बार शिकायत कर चुके हैं मगर कुछ नहीं हो रहा। जलनिकासी की समस्या की वजह से बारिश का पानी सेक्टर के पार्कों में इकट्ठा होता है।
- रणबीर छिल्लर, सेक्टर-चार आरडब्ल्यूए प्रधान
सेक्टरवासियों की समस्याओं का निदान नहीं होने पर तय हुआ है कि सोमवार को हुड्डा कार्यालय में धरना देकर ज्ञापन सौंपेंगे। यदि सात दिन में समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो बड़ा फैसला लिया जाएगा।

- कदम सिंह अहलावत, संरक्षक सेक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन
ये लोग बैठक में रहे मौजूद
एसोसिएशन प्रधान रमेश खासा, प्रधान सेक्टर-14 आरडब्ल्यूए संतलाल बुधवार, सेक्टर-16 से मेहताब सिंह, भीम सिंह रंगा सेक्टर- 2 आरडब्ल्यूए प्रधान, सेक्टर-4 एक्सटेंशन से सुखबीर माथुर, धर्मवीर राठी, राजेंद्र राणा, कपूर सिंह, सेक्टर-पांच से अमित ढुल्ल, सेक्टर-86 से कपूर सिंह, रमेश खासा, जगत सिंह देशवाल आदि मौजूद रहे। मीटिंग की अध्यक्षता कटार सिंह हुड्डा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed