फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People of Maham want change: Deepak Hooda

बदलाव चाहती है महम की जनता : दीपक हुड्डा

Fri, 27 Sep 2024 08:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
People of Maham want change: Deepak Hooda
महम। भाजपा प्रत्याशी दीपक हुड्डा का कहना है कि हलके के लोग बदलाव व विकास चाहते हैं। प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनेगी, जिसमें हलके के लोगों का सम्पूर्ण विकास कराया जाएगा। हुड्डा वीरवार को हलके के गांव बहुअकबरपुर व इमलीगढ़ में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। साथ में उनकी पत्नी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर स्वीटी बूरा भी मौजूद रही।
विज्ञापन

हुड्डा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। हर समस्या व विकास योजनाओं पर खुलकर चर्चा की। गांववासियों ने खुले दिल से अपनी बात रखी। साथ ही ग्रामीणों ने अपने समर्थन का भरोसा दिया और कहा कि वे बदलाव और प्रगति की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, इमलीगढ़ में आयोजित जनसभा में दीपक हुड्डा ने लोगों से वादा किया कि भाजपा के नेतृत्व में क्षेत्र को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य क्षेत्र के हर वर्ग के विकास के लिए ठोस कदम उठाना है। चाहे वो किसान हो, युवा हो, या महिला वर्ग हो। हर किसी की आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा। वहीं, स्वीटी बूरा ने अपने संबोधन में कहा, मैं चाहती हूं कि महिलाएं और बेटियां सशक्त हो। भाजपा सरकार महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं पर काम करेगी, जिससे हर बेटी अपने सपनों को पूरा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed