फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pay attention to diseases in time: Prof. Rajesh

समय रहते बीमारियों पर ध्यान दें : प्रो. राजेश

Tue, 01 Oct 2024 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pay attention to diseases in time: Prof. Rajesh
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ साइंसेज (यूआईपीएचएस) में दो दिवसीय व्याख्यान शृंखला हुई। इसमें बैचलर इन पब्लिक हेल्थ साइंसेज (बीपीएचएस) के नए प्रवेशित विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के प्रो. राजेश कुमार (पूर्व डीन अकादमिक मामले और सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रमुख) ने सार्वजनिक स्वास्थ्य विज्ञान की मूल बातें विषय पर व्याख्यान दिया। कहा, बीमारियों को समय रहते रोक दिया जाए तो इससे सरकार के खर्च और संसाधनों में कमी आती है। लोगों की कुल उत्पादकता बढ़ती है। पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की प्रो. मनमीत कौर ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में गुंजाइश विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने पोषण और स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की। यूआईपीएचएस के निदेशक प्रो. मुनीष गर्ग ने स्वागत भाषण दिया और भविष्य की योजना के लिए दोनों प्रोफेसरों के साथ महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। दोनों प्रोफेसरों ने कुलपति प्रो. राजबीर सिंह से मुलाकात कर संस्थान को बड़े पैमाने पर स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। दोनों विशेषज्ञों ने विश्वविद्यालय की ओर से किए गए प्रयासों व कुलपति के विजन को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed