फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   patanjali

पतंजलि देसी घी की धोखाधड़ी

Mon, 19 Aug 2019 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
patanjali
रोहतक। रामदेव की कंपनी के देसी घी के 670 डिब्बे दूसरी कंपनी को बेच कर 51.92 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोपी सेल ऑफिसर रविंद्र नरवाल को अदालत में पेश किया। यहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अपराध शाखा-तीन के प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि रोहतक के सेक्टर-14 निवासी राजपाल ने पुलिस में शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि उसका जाट कॉलेज हॉस्टल के साथ सालासर एंटरप्राइजेज (पतंजलि सुपर डिस्ट्रीब्यूटर) के नाम से गोदाम है। यहां पतंजलि की ओर से पानीपत निवासी रविंद्र नरवाल को सेल ऑफिसर रखा गया था। इसने 10 अगस्त को बिल काटकर 32,78,084 रुपये का पतंजलि देसी घी कुल 420 डिब्बे रोहतक रोड जींद स्थित जींद स्वदेशी केंद्र के नाम पर भेज दिया। इसी तरह योगेश ट्रेडिंग कंपनी नरवाना को बिल काटकर 250 डिब्बे देसी घी भेजा। इसकी कीमत 19,14,258 रुपये है। इन दोनों ही मामलों को उक्त देसी घी के डिब्बे फर्म को नहीं मिले। सेल ऑफिसर ने कुल 51,92,342 रुपये का गबन किया है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविंद्र नरवाल के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सीआईए तीन टीम मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान रविंद्र के बारे में सूचना मिली। इसके चलते टीम ने कार्रवाई करते हुए मतलोडा से इसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अन्य साथियों को तलाश किया जा रहा है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed