फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Patalkot and Jammutawi train routes diverted

Rohtak News: एशियन बॉक्सिंग में भूमि ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 13 Sep 2024 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Patalkot and Jammutawi train routes diverted
13सीटीके03..बॉक्सिंग में दुबई से मेडल जीतकर आई भूमि का स्वागत करते शिक्षक। स्रोत:​विद्यालय
रोहतक। आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल की छात्रा भूमि ने दुबई में आयोजित स्कूल स्तरीय एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 35 किलोग्राम भार प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, कजाकिस्तान ने रजत और यूक्रेन ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का आयोजन दुबई में 29 अगस्त से 9 सितंबर तक किया गया। शुक्रवार को विद्यालय पहुंचने पर भूमि का स्वागत किया गया। खुशी जाहिर करते हुए लड़कियों ने उन्हें गोद में उठा लिया। अध्यापकों ने भूमि की जमकर तारीफ की व साथ ही मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष व उपायुक्त अजय कुमार ने भी अपने कार्यालय में भूमि को सम्मानित किया। मॉडल स्कूल पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी परचम लहरा रहा है। उपाध्यक्ष राम अवतार गुप्ता, सचिव राजेश सहगल ने भी भूमि की उपलब्धि पर खुशी जताई। प्रधानाचार्य डॉ. अरुणा तनेजा ने कहा कि भूमि का स्कूल स्तरीय एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना विद्यालय के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य आशिता भांबरी, अजय हुड्डा, मंजू मोहन व पूजा चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed