{"_id":"5e35d8108ebc3e4b622dde4d","slug":"passengers-upset-due-to-lack-of-bus-for-four-hours-rohtak-news-rtk5401462196","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे तक बस नहीं मिलने पर परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे तक बस नहीं मिलने पर परेशान रहे यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय बस स्टैंड से शनिवार दोपहर को साढ़े चार घंटे तक हिसार, फतेहाबाद और सिरसा रूट पर एक भी रोडवेज बस नहीं चली। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब यात्रियों ने इस बारे में रोडवेज अधिकारी-कर्मचारियों से पूछा तो उनका एक ही जवाब था कि अभी तो बस रवाना की है। वहीं, रोडवेज जीएम जोगेंदर रावल का कहना है कि पता किया जाएगा कि आखिर किस वजह से साढ़े चार घंटे तक यात्रियों को बस नहीं मिली। इसमें जो भी कर्मचारी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रोहतक डिपो अफसरों का दावा है कि स्टैंड से हर आधा व पौन घंटे में हर जिले के लिए बस संचालित की जाती है। मगर शनिवार को बस स्टैंड से हिसार, फतेहाबाद व सिरसा रूट के लिए साढ़े चार घंटे तक यात्रियों को कोई बस नहीं मिली। कई यात्रियों ने बताया कि वह दोपहर एक बजे से बस के इंतजार में खडे़ हैं मगर कोई बस नहीं मिल रहे। रोडवेज के अधिकारी व कर्मचारी पूछने पर एक ही जवाब दे रहे हैं कि बस कुछ देर पहले ही रवाना की गई है। कुछ यात्रियों ने बताया कि अक्सर हिसार की बसें दोपहर के समय स्टैंड से नहीं मिलती है।
ये कहना है परेशान यात्रियों का
मैं पीजीआई से ड्यूटी पूरी करने के बाद दोपहर एक बजे बस स्टैंड पर आया मगर साढ़े चार बजे तक एक भी रोडवेज बस नहीं मिली। रोडवेज कर्मचारी पूछने पर यही कह रहे हैं कि बस कुछ देर पहले ही रवाना की गई है।
विज्ञापन
- नवीन, सुभाष नगर
बस स्टैंड पर 1:40 बजे हिसार जाने के लिए आया था। करीब पौन घंटे इंतजार करने के बाद स्टैंड बूथ पर बस के बारे में पूछा तो यही बताया कि उन्हें नहीं पता कि हिसार की बस कब जाएगी। जब बस आएगी तभी जाएगी।
- नरेश गुप्ता, बहादुरगढ़
1:10 बजे से फतेहाबाद जाने के लिए स्टैंड पर खड़े हुए हैं। न रोडवेज की कोई बस दिख रही है और न प्राइवेट। समझ नहीं आ रहा कि आखिर कैसे पहुंचा जाए। कोई कर्मचारी भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है।
- सुनील, सेक्टर-एक
काम से रोहतक आए थे, जितना समय घर पहुंचने में लगेगा उतना समय तो बस का इंतजार करने में लग गया। चार घंटे गुजर गए मगर नहीं पता कि कब तक हिसार जाने वाली बस आएगी।
- रवींद्र, आदमपुर मंडी, हिसार