फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   party after ac in car dead

पार्टी के बाद कार में एसी चला सोए युवक की मौत, गम में भाई ने लगाई फांसी

Wed, 29 Jul 2015 02:16 AM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
पहले दो भाइयों ने साथ-साथ पार्टी की। फिर एक भाई कार में एसी चलाकर सो गया।
विज्ञापन


कार बंद होने के कारण विजय की दम घुटने से मौत हो गई। इसी गम में दूसरे भाई जयदीप ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना कच्चा चमारिया रोड स्थित पॉली हाउस की है।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर 1 निवासी जयदीप (39) का सुखपुरा चौक के पास फर्नीचर और इलेक्ट्रानिक सामान का शोरूम है। कच्चा चमारिया रोड पर जयदीप और उसके परिजनों का साझा पॉली हाउस है।
विज्ञापन


यहां सब्जी व फलों की पैदावार की जाती है। मूलरूप से जींद की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी जयदीप की बुआ का बेटा विजय भी रोहतक में ही रहता था। सोमवार शाम को दोनों भाई पॉली हाउस पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दोनों ने एक घंटे तक पार्टी की। फिर विजय अपनी कार में ही एसी चलाकर सो गया। रात 9 बजे कार से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने देखा कि विजय बेसुध हालत में कार की सीट पर पड़ा है। जैसे तैसे करके कार की खिड़की खोलकर विजय को बाहर निकाला गया। पीजीआई में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय की मौत की खबर सुनने के बाद जयदीप की हालत खराब हो गई। उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वह बिना किसी को बताए पीजीआई से सीधा वापस पॉली हाउस आ गया। यहां उसने पगड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने जयदीप को पीजीआई से लापता पाया तो वे घर पर तलाश करने के बाद पॉली हाउस पहुंचे। यहां देखा तो जयदीप का शव सीढ़ियों की ग्रिल में बंधी पगड़ी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। विजय और जयदीप के एक-एक बेटा है। दोनों पिछले काफी समय से शहर में रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed