फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Parking of two wheelers will be made from Shantmai Chowk to Durga Bhawan temple under the elevated road

एलिवेटेड रोड के नीचे शांतमई चौक से दुर्गा भवन मंदिर तक बनेगी दोपहिया वाहनों की पार्किंग

Fri, 15 Jul 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Parking of two wheelers will be made from Shantmai Chowk to Durga Bhawan temple under the elevated road
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के साथ निरीक्षण करते डीसी कैप्टन मनोज कुमार, एसपी उदय सिंह मीना और नगर न? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। किला रोड, रेलवे रोड, शौरी मार्केट, चमेली मार्केट में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए शांतमई चौक से दुर्गा भवन मंदिर तक एलीवेटेड रोड के नीचे दोपहिया वाहनों की पार्किंग बनेगी। इन बाजारों के दुकानदार अपने वाहन नजदीकी पार्किंग में खड़ा करेंगे। इससे बाजारों में वाहनों का प्रवेश नहीं होगा और जाम के हालात पैदा नहीं होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के राजेश लूंबा टीनू की अध्यक्षता में किला रोड के प्रधान सुनील बाउंड्रा ने दो दिन पहले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर के सामने वाहनों की पार्किंग की समस्या रखी थी। इस पर वीरवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, निगम आयुक्त नरहरि बांगड़, एसपी उदय सिंह मीना के साथ समस्या का समाधान करने निकले। उन्होंने शांतमई चौक से दुर्गा भवन मंदिर तक ट्रायल का निरीक्षण किया। तय हुआ कि इन बाजारों में आने वाले ग्राहकों के वाहन खड़े करने के लिए एलीवेटेड रोड के नीचे दोपहिया वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी तथा लोगों को दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए सुविधा। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष ने मौजूद अधिकारियों से कहा कि सड़कों पर लोगों की सुविधा व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। बताया कि शांतमई चौक से दुर्गा भवन मंदिर तक डब्ल्यूआरआई इंडिया के ट्रायल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed