{"_id":"6335fcd1bf0b6d3101435b64","slug":"parking-and-security-plan-of-markets-final-city-and-central-traffic-police-station-in-charge-changed-rohtakcity-news-rtk6594834149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों की पार्किंग व सुरक्षा प्लान फाइनल, सिटी व सेंट्रल ट्रैफिक थाना प्रभारी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों की पार्किंग व सुरक्षा प्लान फाइनल, सिटी व सेंट्रल ट्रैफिक थाना प्रभारी बदले
विज्ञापन
रोहतक पुलिस द्वारा यातायात व सुरक्षा का प्लान। विज्ञप्ति
रोहतक। पुलिस प्रशासन ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के प्लान को अंतिम रूम दे दिया है। दो जगह पार्किंग बनाई गई है, जबकि पांच जगह स्थायी नाके लगाए गए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक सिटी एचएचओ कुलबीर को सेंट्रल ट्रैफिक व सेंट्रल टैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह को सिटी ट्रैफिक का प्रभारी लगाया गया है।
एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए योजना को अंतिम रूप दे दिया है। आंबेडकर चौक से वाल्मीकि चौक तक रूट तय हो गया है। इसके लिए पांच जगह नाकेबंदी की गई है। आमजन के वाहनों के लिए दो जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आम लोग अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़ा करें तथा यातायात पुलिस द्वारा तय किए गए रूट पर ही चलें। नाके पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का पुलिस चालान करेगी। इसके अलावा झज्जर रोड टी-प्वाईंट से लेकर कच्चा बेरी रोड तक तथा झज्जर रोड टी-प्वाइंट से रेलवे स्टेशन तक पुलिस पैदल गश्त करेगी। इसके अतिरिक्त थाना शहर रोहतक, थाना पुरानी सब्जी मंडी व थाना आर्यनगर की राईडर, पीसीआर, ईआरवी को भी बाजार व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में गश्त करने की हिदायत दी गई है।
यहां लगाए नाके
- झज्जर रोड टी-प्वाइंट, कच्चा बेरी रोड रोहतक, शांतमई चौक, गोहाना अड्डा व छोटूराम चौक
ये रूट डायवर्ट
- रेलवे स्टेशन व झज्जर रोड की तरफ आने वाले सभी वाहन गोहाना अड्डा रोहतक की तरफ जाएंगे। जिन वाहनों को छोटूराम चौक की तरफ जाना है वे गोहाना अड्डा होते हुए छोटूराम चौक जाएंगे।
विज्ञापन
- गोहाना अड्डा व गोहाना की तरफ से आने वाले वाहन छोटू राम चौक होते हुए शांतमई चौक व झज्जर रोड की तरफ जाएंगे।
यहां रहेगी पार्किंग
शांतमई व शौरी मार्केट में जाने वाले व्यक्ति अपना वाहन दुर्गा भवन मंदिर के सामने की पार्किंग में खड़ा करेंगे। पार्किंग फुल होने के बाद एलिवेटेड रोड से वाहनों को थाना शहर रोहतक के सामने पुराना बस अड्डा रोहतक पर स्थित पार्किंग में वाहनों को पार्क करेंगे। इसके अतिरिक्त एलिवेटेड रोड पर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्किंग में भी आमजन अपने वाहन खड़े कर सकते हैं। उक्त पार्किंग फुल होने के बाद वाहनों को पुराना बस अड्डा की खाली जगह पर पार्क किया जाएगा। इसके लिए रोहतक पुलिस द्वारा पार्किंग स्थलों पर अलग से पुलिस बल तैनात किया गया है।
वर्जन-
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। साथ ही सिटी व सेंट्रल ट्रैफिक एसएचओ को एक-दूसरे की जगह बदला गया है। आम लोगों से आग्रह है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि त्योहारी सीजन में जाम की स्थिति न बनें।
- डॉक्टर रवींद्र, डीएसपी ट्रैफिक एवं मुख्यालय