{"_id":"6738ce4de7d752f09b04789d","slug":"park-will-be-built-in-madana-kalan-with-rs-21-lakhs-work-order-issued-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-115557-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 18 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा स्वानिधि भी और स्वाभिमान भी पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 18 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा स्वानिधि भी और स्वाभिमान भी पखवाड़ा
Sat, 16 Nov 2024 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 16 Nov 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। आगामी 18 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत स्वनिधि भी और स्वाभिमान भी नामक पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा।
भारत सरकार के दिशा निर्देश अनुसार 18 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि स्कीम के अंतर्गत 15 दिन के पखवाड़े का आयोजन बेरी, झज्जर और बहादुरगढ़ स्थानीय शहरी निकायों में सुबह 11 बजे से एक बजे किया जाएगा। इस दौरान संबंधित विभाग एवं बैंक के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जिसका उद्देश्य स्वीकृत लोन को शीघ्र जारी करवाना है।
अब तक 3203 को मिला 10 हजार रुपये लोन का लाभ
नगर परिषद कार्यालय झज्जर, बहादुरगढ़ व नगर पालिका बेरी में भारत सरकार के दिशा निर्देश अनुसार प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत अब तक झज्जर में 1492, बहादुरगढ़ में 4403 और बेरी में 822 स्ट्रीट वेंडर्स ने आवेदन किए हैं। इसमें अब तक कुल 3203 को प्रति स्ट्रीट वेंडर्स 10 हजार रुपये का ऋण मुहैया करवाया जा चुका है। 424 स्ट्रीट वेंडर्स को 20 हजार रुपये तथा 65 स्ट्रीट वेंडर्स को 50 हजार रुपये का ऋण मुहैया करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
वर्जन
केंद्र सरकार ने पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना स्ट्रीट वेंडर्स को लोन के रूप में आर्थिक मदद मुहैया करवाने के उद्देश्य से शुरू की है, जिसका उद्देश्य पथ विक्रेताओं को 10 हजार रुपये तक की कार्यशील पूंजी ऋण की सहायता, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देना है। दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रीय स्तर का समापन समारोह भी नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
- प्रदीप दहिया, डीसी, झज्जर