{"_id":"65b227188c526a2e8f0bbd47","slug":"pariksha-pe-charcha-pm-will-answer-questions-of-rohtak-kalanaur-student-mamata-leaves-for-delhi-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम: रोहतक की छात्रा के सवाल का जवाब देंगे पीएम, दिल्ली के लिए रवाना हुई ममता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम: रोहतक की छात्रा के सवाल का जवाब देंगे पीएम, दिल्ली के लिए रवाना हुई ममता
Thu, 25 Jan 2024 02:47 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:47 PM IST
सार
रोहतक की एक बेटी का पीएम के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए सलेक्शन हुआ है। इसी संदर्भ में एनसीआरटी गुरुग्राम की ओर से छात्रा ममता को परीक्षा पर चर्चा में भाग लेने के लिए निमंत्रण प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
कक्षा 12वीं की छात्रा ममता पीएम से करेगी सवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जनवरी की विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खंड कलानौर की कक्षा 12वीं की छात्रा ममता पीएम से सवाल करेगी।
विज्ञापन
मुकेश ने बताया कि मेरी बेटी ममता कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय ने ऑनलाइन माध्यम से प्रश्न भेजा था। यह सवाल 29 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए चुना गया है। इस चर्चा में देश के सभी राज्यों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से विद्यार्थियों से प्रश्न मंगवाए गए थे।
विज्ञापन
इसी संदर्भ में एनसीआरटी गुरुग्राम की ओर से छात्रा ममता को परीक्षा पर चर्चा में भाग लेने के लिए निमंत्रण प्राप्त हुआ है। इसमें भाग लेने के लिए छात्र ममता अपने गांव से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। परिवार, स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों ने ममता को परीक्षा पर चर्चा में भाग लेने के लिए अग्रिम बधाई दी है।
विज्ञापन
प्राचार्य अशोक नांदल ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को 26 जनवरी की परेड में भी विशेष तौर पर बुलाया गया है। परीक्षा पर चर्चा में छात्रा ममता के प्रश्न का चयन होने के कारण पूरे विद्यालय, स्टाफ, विद्यार्थी व गांव में उमंग व उत्साह से भरा हुआ है। छात्र की इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य ने छात्रा ममता व पुलिस स्टाफ को बधाई दी और छात्रा ममता को उत्साह के साथ दिल्ली के लिए रवाना किया।