फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Parents an ultimatum : until 27 solution , otherwise the children's class will out of the DC office

अभिभावकों का अल्टीमेटम: 27 तक करें समाधान, नहीं तो डीसी दफ्तर के बाहर लगाएंगे बच्चों की क्लास

Mon, 25 Apr 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 25 Apr 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Parents an ultimatum : until 27 solution , otherwise the children's class will out of the DC office
अभिभावकों की महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ  शहर के अभिभावकों ने रविवार को मानसरोवर पार्क में पंचायत की। इसमें एमडीएन अभिभावक मंच सहित कई अन्य स्कूलों के अभिभावकों ने भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 27 अप्रैल तक निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश नहीं लगाया गया तो डीसी दफ्तर के बाहर अभिभावक अपने बच्चों की क्लास लगाएंगे।
विज्ञापन


 पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि निजी स्कूल मनमानी पर उतारू हैं। कभी फीस वृद्धि तो कभी ड्रेस के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। ऐसे में अभिभावकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसी के विरोध में हुई पंचायत में एमडीएन, डीपीएस, डीजीबी और स्कॉलर रोजरी आदि स्कूलों के अभिभावकों के अलावा नागरिक मंच, कर्मचारी संघ और दो जमा पांच मुद्दा आदि संगठनों ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन


पंचायत में फैसला लिया गया कि प्रशासन निजी स्कूलों पर लगाम नहीं लगाता तो 27 अप्रैल के बाद बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। यहां तक डीसी से लेकर अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तरों के सामने ही बच्चों की क्लास लगाई जाएगी। पंचायत के बाद अभिभावकों ने डीसी के नाम ज्ञापन सीटीएम को सौंपा। इस मौके पर विनोद, ओमप्रकाश, सुभाष हुड्डा, डॉ. आरएस दहिया, सुनील, अंजू, आशा, पूनम, सत्यभान, यशवंत और हुक्मचंद मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है अभिभावकों की मांगें 
- निजी स्कूलों की तरफ  से बढ़ाई गई फीस को तत्काल वापस दिलाया जाए। 
- अवैध शुल्क लगाकर बढ़ाई गई फीस को हटाया जाए।
- स्कूल ड्रेस के नाम पर स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन रोक लगाए।
- एमडीएन और अन्य सभी निजी स्कूलों के अभिभावकों की मांग पूरी की जाए।
- नियम 134ए के तहत दाखिले की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 

आज फिर डीसी से मिलेंगे अभिभावक 
पंचायत के बाद अभिभावकों ने सोमवार सुबह 11 बजे डीसी अतुल कुमार से मिलने का फैसला लिया। इसमें अभिभावकों के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी और निजी स्कूलों के प्रबंधन को भी बुलाया गया है। अभिभावकों का कहना है कि यदि इस बार भी निजी स्कूलों की तरफ  से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो अभिभावक भी कोई वार्ता नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed