फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Paras Malik, the main shooter of the triple murder, arrested

Rohtak News: तिहरे हत्याकांड का मुख्य शूटर पारस मलिक गिरफ्तार रोहतक-सोनीपत पुलिस ने रखा है 25 हजार का इनाम रोहतक-सोनीपत पुलिस ने रखा है 25 हजार का इनाम

Tue, 26 Nov 2024 06:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Paras Malik, the main shooter of the triple murder, arrested
बलियाना मोड़ पर तिहरे हत्याकांड में शामिल रहे 25 हजार के इनामी हत्यारोपी पारस मलिक को रोहतक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर रोहतक पुलिस का 5 हजार, तो सोनीपत पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ है। तिहरे हत्याकांड में गोली चलाने में सबसे आगे था। पारस सोनीपत के जसराना का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे मुख्य शूटर बताया है और उसने ही कमरे में जाकर गोली चलाई थी। उसका साथ यूपी के बागपत निवासी दीपक फुर्तीला, अंकित और मस्तान ने दिया था। पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि घटना के दौरान राहुल बाबा, सूरज डाकू, सौमी व आयुष छोटा आदि भी शामिल थे। इनका एक साथी साेनू हुड्डा रेकी और साजिश में शामिल था। वहीं, राहुल बाबा के कहने पर अंकित ने दिल्ली में पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर रंगदारी मांगी थी, जिसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को 6 दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 19 सितंबर को बलियाना मोड़ स्थित शराब ठेके पर बोहर गांव निवासी सुमित पलोटरा के भाई अमित उर्फ मोनू, विनय और जयदीप की राहुल बाबा गैंग के सदस्यों ने रेकी कर हत्या कर दी थी, जबकि दो युवक गोली लगने से घायल हो गए थे। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर सोनू, कशिश उर्फ सिक्का और कपिल उर्फ शूटर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उनसे पूछताछ में सामने आया था कि राहुल उर्फ राहुल बाबा ने इस पूरी घटना को आपसी रंजिश में अंजाम दिलाया है। मुख्य शूटर के रूप में पारस मलिक था। यूपी के बागपत पुलिस के एक लाख के इनामी बदमाश दीपक फुर्तीला, अंकित रोहतकी और मस्तान ने उसका साथ दिया था। सोनू, कशिश उर्फ सिक्का और कपिल उर्फ शूटर ने दुकान के बाहर फायरिंग की थी। राहुल बाबा, सौमी, अंकित, सूरज डाकू, आयुष छोटा घटनास्थल से चंद मीटर की दूरी पर थे। इन सभी ने मिलकर साजिश और रेकी की थी। हत्या के बाद राहुल बाबा और सूरज डाकू अपनी काली स्कॉर्पियो से पारस मलिक, दीपक फुर्तीला, मस्तान और अंकित को बैठाकर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक पुलिस जल्द बढ़ाएगी इनाम की राशि
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी फरार हत्यारोपियों पर केवल 5-5 हजार रुपये का इनाम किया गया है। इन पर इनाम की रकम बढ़ाने के लिए आला अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही 15 से 20 हजार रुपये का इनाम घोषित हो सकता है। अभी रोहतक पुलिस ने राहुल बाबा, मस्तान, अंकित, सूरज डाकू, दीपक फुर्तीला आदि पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
राहुल बाबा पर सुनारिया जेल में हुआ हमला ही हत्याकांड की वजह रही
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बलियाना मोड़ पर हुए तिहरे हत्याकांड के पीछे कोई मुख्य कारण सामने नहीं आया है। क्षेत्र में अपना रौब जमाने और आपसी रंजिश का बदला लेने के लिए इसे अंजाम दिया था। हत्याकांड के पीछे केवल मूंछ की लड़ाई रही। पुलिस ने बताया कि राहुल बाबा पर सुनारिया जेल में हुआ हमला ही हत्याकांड की प्रमुख वजह रही है। गैंगस्टर राहुल बाबा जेल में हुए हमले के पीछे सुमित पलोटरा का हाथ मान रहा है।
- सतीश कादियान, प्रभारी सीआईए-दो।
------------------
अंकित को दिल्ली से रिमांड पर लाकर की जाएगी पूछताछ
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राहुल बाबा के कहने पर दिल्ली में अंकित रोहतकी ने पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर रंगदारी मांगी थी। फायरिंग करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम सामने आने पर अब रोहतक पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।


वर्जन
तिहरे हत्याकांड में मुख्य शूटर सोनीपत के जसराना निवासी पारस मलिक को गिरफ्तार किया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दिल्ली में गिरफ्तार अंकित को भी पुलिस रिमांड पर लाकर पूछताछ करेगी।
- वाईवीआर शशि शेखर, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed