{"_id":"6907939b7cffc3d87705f2b0","slug":"paperless-registry-will-be-done-from-today-by-applying-from-home-rohtak-news-c-17-roh1020-755402-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: घर बैठे आवेदन कर आज से होगी पेपरलेस रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: घर बैठे आवेदन कर आज से होगी पेपरलेस रजिस्ट्री
Sun, 02 Nov 2025 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 02 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। जमीन की रजिस्ट्री के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे आवेदन करने के बाद तहसील में सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए आना पड़ेगा। इसके बाद अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर अपनी स्वीकृति देंगे। इसके बाद रजिस्ट्री हो जाएगी। तहसील कार्यालय में पेपरलेस रजिस्ट्री तीन नवंबर से शुरू होगी। प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी करने का दावा किया है।
जमीन की रजिस्ट्री के लिए लोगों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए घर से ही आवेदन कर सकेंगे। रजिस्ट्री संबंधी दस्तावेज व्यक्ति अपने घर से ही सरकारी वेबसाइट पर अपलोड कर सकेंगे। उनकी ऑनलाइन जांच की जाएगी। अधिकारी दस्तावेजों की जांच के बाद अपनी स्वीकृति देंगे।
किसी तरह का संदेह या दस्तावेज अधूरे होने की स्थिति में रजिस्ट्री रद्द हो जाएगी। व्यक्ति को केवल एक बार फोटो खिंचवाने के लिए तहसील कार्यालय जाना पड़ेगा। इस नई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारी कर ली है। इसके तहत कंप्यूटर सिस्टम, सॉफ्टवेयर, डेस्क, कैमरा व अन्य जरूरी चीजें तैयार हैं। सोमवार को रजिस्ट्री कराने वालों का इंतजार रहेगा।
विज्ञापन
वर्जन
प्रशासन की ओर से पेपरलेस रजिस्ट्री की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। रजिस्ट्री के लिए कंप्यूटर सिस्टम, कर्मचारी सभी उपलब्ध करा दिए गए हैं। पूरा सिस्टम अलर्ट पर रहेगा। कहीं किसी तरह की कमी रही तो उसे दूर किया जाएगा। -यशपाल, तहसीलदार, रोहतक।