फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Paperless registry... Rohtak will first test with deed writers.

Rohtak News: पेपरलेस रजिस्ट्री...रोहतक में डीड राइटर के माध्यम से पहले होगी टेस्टिंग

Tue, 30 Sep 2025 02:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Paperless registry... Rohtak will first test with deed writers.
27 तहसील में काउंटर पर पूछताछ करते नागरिक। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। राजस्व विभाग की पेपरलेस रजिस्ट्री व निशानदेही की योजना अभी रोहतक में लागू नहीं होगी। पहले पोर्टल से जुड़कर डीड राइटर के माध्यम से योजना की टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद योजना का फीड बैक मुख्यालय भेजकर विभाग निर्णय लेगा। जिले में रोज औसतन 150 के करीब रजिस्ट्री होती हैं। इसमें रोहतक के अलावा, महम, कलानौर व सांपला तहसील और लाखन माजरा सब तहसील भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को कुरुक्षेत्र की बाबैन तहसील से राजस्व विभाग की चार नई पहल का शुभारंभ किया। इन सेवाओं में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली, पेपरलेस निशानदेही, व्हाट्सएप चैटबॉट और राजस्व न्यायालयों की डिजिटल निगरानी सेवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित सभागार में विशेष कार्यक्रम हुआ जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि लोगों को अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से राहत मिलेगी। भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए सरकारी सेवाओं का डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, डीसी सचिव गुप्ता व अन्य भी मौजूद रहे। मौके पर महम, सांपला, कलानौर व लाखनमाजरा में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
वसीका नवीस की बनाई स्पेशल आईडी, जांच करेगा सब रजिस्ट्रार
डीआरओ कार्यालय की तरफ से तहसील स्तर पर पंजीकृत वसीका नवीस (डीड राइटर) की विशेष आईडी बनाई गई है। आईडी के माध्यम से आम लोग जमीन के कागजात स्कैन करवाकर आवेदन कर सकते हैं। कागजात की पहले तहसील, नायब तहसीलदार, रजिस्ट्री क्लर्क या अन्य अधिकारी जांच करेंगे। इसके बाद कॉल करके आवेदक को तहसील में बुलाकर रजिस्ट्री के लिए डिजीटल हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। साथ ही, फोटो होंगे। पूरी प्रक्रिया पोर्टल पर अपडेट होगी।


- रणबीर सिंह पांचाल, अध्यक्ष डीड राइटर एसोसिएशन
...

प्रदेश सरकार ने योजना को अभी कुरुक्षेत्र की बाबैन तहसील में ट्रायल के तौर पर लागू किया है। रोहतक में सभी तहसीलों में पंजीकृत डीड राइटर की आईडी बना दी गई हैं जिनके माध्यम से योजना की टेस्टिंग होगी। पूरा फीड बैक सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद योजना रोहतक में लागू होगी।
- प्रमोद चहल, डीआरओ रोहतक

27 तहसील में  काउंटर पर पूछताछ करते नागरिक। संवाद

27 तहसील में काउंटर पर पूछताछ करते नागरिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed