फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Panipat's BDS intern student commits suicide in hostel in PGIMS

पीजीआईएमएस में पानीपत की बीडीएस इंटर्न छात्रा ने हॉस्टल में फंदा लगा की आत्महत्या

Wed, 03 Jun 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Panipat's BDS intern student commits suicide in hostel in PGIMS
पीजीआईएमएस में बीडीएस इंटर्न छात्रा ने गंगा होस्टल के बी ब्लॉक के कमरा नंबर 144 में पंखे से चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने अंग्रेजी में सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उसने खुद को ही इस सबके लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के पिता राजकुमार ने मांग की है कि उसकी बेटी के आत्?महत्या करने के कारणों का जल्द पता लगाया जाए। मामले की निष्पक्ष जांच हो। वह एक सप्ताह पहले ही पानीपत से रोहतक आई थी। लॉकडाउन खुलने के बाद कुनिका और उसकी बहन की शादी की बात चल रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम छात्रा की मौत की सूचना मिलते ही पीजीआईएमएस अधिकारी सहित पुलिस व एफएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। डीएसपी पृथ्वी सिंह ने बताया कि पानीपत के उत्तम नगर की रहने वाली 23 वर्षीय कुनिका सेठी पीजीआईएमएस में बीडीएस इंटर्न की छात्रा थी। मंगलवार को छात्रा ने दोपहर बाद हॉस्टल के कमरेे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। उसे शाम करीब 5 बजे ब्लॉक में रह रही अन्य छात्राओं ने देखा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा : मैं फरवरी माह से डिप्रेशन में थी। मैं मम्मी-पापा और बहन को बहुत प्यार करती हूं। मैंने अपनी परेशानी के बारे में सभी को बताया लेकिन किसी ने मुझे समझा नहीं, इसलिए मैं आज यह कदम उठाने जा रही हूं, इसकी जिम्मेदार मैं खुद हूं। इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए।

छात्रा की मौत पर पीजीआईडीएस हैरान : पीजीआई के दंत महाविद्यालय की बीडीएस इंटर्न की आत्महत्या मामले में पूरा संस्थान हैरान है। छात्रा को मिलनसार और खुशमिजाज बताया रहा है। छात्रा कोरोना के संक्त्रस्मणकाल में हॉस्टल से कॉलेज आई थी और रुटिन की तरह रही। वह खाना खाने गई और फिर यह घटना हुई। प्रिंसिपल डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि छात्रा की इंटर्नशिप पूरी होने पर मात्र छह माह शेष थे। छात्रा का कल पोस्टमार्टम होगा। उसके परिजन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed