फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Panic due to leakage of oxygen cylinder in PGI Rohtak

Rohtak: PGI में बुजुर्ग महिला को लगा ऑक्सीजन सिलेंडर हुआ लीक, मची अफरा तफरी, ICU में  मरीज

Thu, 19 Jun 2025 11:18 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 19 Jun 2025 11:18 PM IST
सार

PGI रोहतक में ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से हड़कंप मच गया। जिस महिला को यह ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया गया था उसे गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। डिटेल में पढ़ें खबर..

विज्ञापन
Panic due to leakage of oxygen cylinder in PGI Rohtak
रोहतक पीजीआई में ऑक्सीजन सिलेंडर हुआ लीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीजीआई के वॉर्ड नंबर 5 में गुरुवार को ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। जिस महिला को यह ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया गया था उसे गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। सिलेंडर से गैस रिसाव देखकर मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई। एक सतर्क व्यक्ति ने सिलेंडर को खींचकर वॉर्ड से बाहर गलियारे में ले गया और कर्मचारी ने गैस रिसाव को बंद किया। गनीमत रही कि सिलेंडर नहीं फटा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


ऑक्सीजन के अधिक प्रवाह से महिला हुई गंभीर

वार्ड नंबर-5 में  महम से तीन दिन पहले पथरी  की समस्या को लेकर 60 वर्षीय सुखदेई को पीजीआई रोहतक लाया गया था। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया गया था। परिजनों के अनुसार, एक कर्मचारी ने सिलेंडर का फ्लो मीटर अधिक खोल दिया, जिससे ऑक्सीजन का प्रवाह तेज हो गया। इससे सुखदेई को तकलीफ हुई और वे तड़पने लगीं। परिजनों ने तुरंत उन्हें सिलेंडर से दूर किया, लेकिन इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर का फ्लो मीटर टूट गया, जिससे गैस रिसाव शुरू हो गया। परिजनों ने कर्मचारी की अनुभवहीनता और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन




पीजीआई के निदेशक का बयान 

बताया जा रहा है कि बेयररों की हड़ताल के कारण ठेकेदार ने हाल ही में नए कर्मचारियों की भर्ती की थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिलेंडर संचालित करने वाले कर्मचारी की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। पीजीआई के निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने कहा संस्थान के वॉर्डों में ऑक्सीजन प्वाइंट उपलब्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर ही सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। सिलेंडर लीक होने की घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana: पकड़ा गया घूसखोर SDO, बिजली कनेक्शन के बदले ले रहा था 50 हजार, ACB ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed