फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Panchvati Vatika inaugurated as environmental festival

Rohtak News: पर्यावरण पर्व के रूप में पंचवटी वाटिका का शुभारंभ किया

Tue, 26 Nov 2024 06:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 26 Nov 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Panchvati Vatika inaugurated as environmental festival
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पौधरोपण से पंचवटी वाटिका का सोमवार को शुभारंभ किया गया। स्वामी नित्यानंद जटेला धाम के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह व महंत राजेन्द्र दास महाराज ने पौधा लगाते हुए पर्यावरण पर्व के रूप में पंचवटी वाटिका का शुभारंभ किया। सीबीटी के डाॅ. समुन्द्र कौशिक व यूआईईटी की डाॅ. ईशा वर्मा ने इस कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन किया। डाॅ. सुरेन्द्र सिंह यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। महंत राजेन्द्र दास महाराज ने पंचवटी वाटिका की महत्ता से अवगत करवाया और उपस्थित जन को धरा को हरा-भरा बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि पौधरोपण को जन अभियान बनाने की जरूरत है। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, प्रो. युद्धवीर सिंह, मडूटा प्रधान डाॅ. विकास सिवाच, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, पीआरओ पंकज नैन, यूआईईटी समेत एमडीयू के अन्य विभागों के प्राध्यापक विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed