फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Panchayat will be held again in Kharkada Bahalba, nomination will be done on Dangi 11

Rohtak News: खरकड़ा बहलबा में फिर करेंगे पंचायत, दांगी 11 को करेंगे नामांकन

Mon, 09 Sep 2024 04:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Panchayat will be held again in Kharkada Bahalba, nomination will be done on Dangi 11
08सीटीके37..बहलबा गांव में पंचायत को संबोधित करते शमशेर खरकड़ा। संवाद

विज्ञापन
रोहतक/महम। विधानसभा चुनाव को लेकर महम हलके का सियासी माहौल गरमाने लगा है। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू व भाजपा प्रत्याशी दीपक हुड्डा मैदान में उतर चुके हैं। टिकट न मिलने से नाराज राधा अहलावत व उनके पति शमशेर खरकड़ा सोमवार को दोबारा बहलबा में पंचायत कर निर्णय लेंगे। उधर, पूर्व विधायक आनंद सिंह का दावा है कि उनके बेटे बलराम दांगी 11 सितंबर को नामांकन करेंगे। खुद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा महम आएंगे।
रविवार को खरकड़ा गांव के बाद शमशेर खरकड़ा ने बहलबा की ऊंची चौपाल में पंचायत की। कहा, अभी तक खरकड़ा व बहलबा गांव को प्रतिनिधित्व का मौका नहीं मिल सका है। अगर बहलबा में बड़ी पार्टी से किसी व्यक्ति को टिकट मिलता है, तो ग्रामीण साथ देंगे। बहलबा से गीता राठी कांग्रेस पार्टी से टिकट मांग रही हैं। कांग्रेस का टिकट तय न होने व कुछ गणमान्य लोगों की उपस्थित न होने के कारण पंचायत को स्थगित किया गया। सोमवार दो बजे फिर पंचायत होगी।
विज्ञापन

हुड्डा ने खुद कहा, बलराम का नामांकन करवाने आऊंगा
महम से चार बार विधायक रहे आनंद सिंह दांगी ने कहा कि वे रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास गए थे। वहां खुद पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 सितंबर को पहले वे गढ़ी सांपला-किलोई से नामांकन करेंगे। इसके बाद रोहतक शहर से भारत भूषण बतरा व कलानौर से शकुंतला खटक का नामांकन कराएंगे। उसके बाद महम पहुंचकर बलराम दांगी का नामांकन करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed