फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Panchayat of Athgama Khap in Rohtak, Said Agriculture Minister should apologize to farmers

रोहतक में अठगामा खाप की पंचायत: कहा- कृषि मंत्री किसानों से माफी मांगे, नहीं तो मुख्यमंत्री करें बर्खास्त

Sat, 02 Dec 2023 02:47 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Dec 2023 02:47 PM IST
सार

रोहतक में अठगामा खाप के प्रधान धर्मबीर पहलवान ने बताया कि लोहारू की एक सभा में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किसानों के प्रति अपशब्द कहे और महिलाओं के प्रति गलत बयानबाजी की। इससे किसानों के सम्मान को ठेस पहुंची है। इसके लिए छह दिसंबर को किसान मानसरोवर पार्क में एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
Panchayat of Athgama Khap in Rohtak, Said Agriculture Minister should apologize to farmers
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि मंत्री जेपी दलाल के लोहारू में किसानों व महिलाओं के प्रति दिए गए बयान से किसानों बेहद नाराज हैं। शनिवार को रोहतक के हिसार रोड पर अठगामा खाप की पंचायत हुई, जिसमें बालंद व मोखरा तपा के प्रधान भी पहुंचे। मांग की कि कृषि मंत्री अपने दिए गए बयान को लेकर किसानों से माफी मांगे या मुख्यमंत्री मनोहर लाल उनको मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। छह दिसंबर को किसान मानसरोवर पार्क में एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही डीसी को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन


अठगामा खाप के प्रधान धर्मबीर पहलवान ने बताया कि लोहारू की एक सभा में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किसानों के प्रति अपशब्द कहे और महिलाओं के प्रति गलत बयानबाजी की। इससे किसानों के सम्मान को ठेस पहुंची है। इसके विरोध में शनिवार को अठगामा भवन में पंचायत हुई, जिसमें मोखरा तपा के प्रधान रामकिशन मोखरा, बालंद तपा के प्रधान श्रीपाल और किसान नेता प्रीत सिंह भी पहुंचे। किसानों ने कृषि मंत्री की बर्खास्त करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। साथ ही मांग की कि कृषि मंत्री अपने बयान पर माफी मांगे। वहीं, किसान नेता प्रीत सिंह ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


ये गांव है अठगामा में 
अठगामा खाप के अंतर्गत बहुअकबरपुर, बहुजमालपुर, सिंहपुरा कलां, सिंहपुरा खुर्द, समरगोपालपुर, गद्दी खेड़ी, ताजा माजरा व सुंदरपुर गांव आता है। इसके अलावा बालंद व मोखरा तपा के गणमान्य लोग भी पंचायत में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed