फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Panchayat held in the case of kidnapping of councilor in Kalanaur

Rohtak: कलानौर में पार्षद के अपहरण का मामला, पंचायत में पार्षद बोला- मेरा अपहरण नहीं हुआ, गया था घूमने

Mon, 02 Jan 2023 09:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Jan 2023 09:52 PM IST
सार

पंचायत समिति कलानौर की चौधर के लिए उठा-पटक जारी है। चेयरपर्सन पद की दावेदार के ससुर के खिलाफ पार्षद के अपहरण के दर्ज केस के मामले में पंचायत हुई। 24 दिसंबर को चेयरमैन व वाइस चेयरमैन रद्द हो चुका है।

विज्ञापन
Panchayat held in the case of kidnapping of councilor in Kalanaur
गांव में हुई पंचायत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में पंचायत समिति कलानौर की चौधर को लेकर उठा-पटक जारी है। सोमवार को जिंदरान गांव में 24 गांवों की पंचायत हुई, जिसमें वार्ड 15 के लापता पार्षद फूल सिंह पेश हुए। बोले, मेरा अपहरण नहीं किया गया। मर्जी से बाहर घूमने गया था। जबकि पंचायत में पहुंची पुलिस पार्षद की बात मानने को तैयार नहीं। बता दें कि पुलिस ने चेयरपर्सन पद की दावेदार के ससुर के खिलाफ पार्षद के अपहरण का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


वहीं थाना प्रभारी बोले, अदालत में पार्षद व शिकायत दर्ज कराने वाले उसके पिता के बयान दर्ज करवाएंगे। पंचायत ने कहा कि जब तक चेयरमैन के लिए मतदान नहीं हो जाता, तब तक पार्षद को पुलिस के हवाले नहीं करेंगे। 25 जनवरी को चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव लिए बैठक होगी।
विज्ञापन


9 नवंबर को जिला परिषद के साथ रोहतक, महम, लाखनमाजरा, सांपला व कलानौर पंचायत समिति के चुनाव भी हुए थे, जिनका परिणाम 27 नवंबर को आया। जिला परिषद के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव हो चुका है, लेकिन 24 दिसंबर को कलानौर पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के लिए होने वाली बैठक में 18 में से 10 सदस्य पहुंचे थे, जबकि कोरम पूरा करने के लिए 12 सदस्य होने चाहिए। पांच मिनट बाद एसडीएम ने बैठक रद्द कर दी थी। बैठक के लिए अभी नई तिथि तय नहीं है। ऐसे में दो पक्षों के बीच चेयरमैन बनने के लिए खींचतान चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच कलानौर निवासी रघबीर सिंह ने कलानौर थाने में एक जनवरी को शिकायत दी कि उसका बेटा फूल सिंह पंचायत समिति का सदस्य है। 31 दिसंबर को रात करीब साढ़े नौ बजे बसाना गांव का पूर्व सरपंच सीताराम राठी, उसके बेटे सहित अन्य लोग आए और बेटे को गाड़ी में डालकर ले गए। उसने मना किया, लेकिन जबरन उठाकर ले गए।

उसने कॉल की तो सीताराम राठी बोले, नहीं छोड़ते। अगर ज्यादा कहोगे तो तुम्हारे बेटे को गोली मार दूंगा। उसके बेटे का अपहरण इसलिए किया गया है, ताकि वह पंचायत समिति के चेयरमैन के चुनाव में वोट न डाल सके। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर अपहरण, जान से मारने की धमकी देने व लोक अधिनियम एक्ट 43, 1951 के तहत केस दर्ज किया है। 

24 गांवों की पंचायत में आए लापता पार्षद, बोले मर्जी से गया था घूमने
जिंदराण गांव के पंचायत घर में सोमवार को 24 गांवों की पंचायत हुई। पंचायत में बसाना गांव के पूर्व सरपंच व अपहरण केस के आरोपी सीताराम राठी भी पहुंचे। पंचायत के बीच में कलानौर पंचायत समिति के वार्ड 15 से पार्षद फूल सिंह को भी लाया गया। फूल सिंह ने खड़े होकर कहा कि, वह अपनी मर्जी से बाहर घूमने गया था। उसका किसी ने अपहरण नहीं किया। पंचायत की तरफ से वीडियो तैयार करके उसे वायरल किया गया। साथ ही अपहरण का केस दर्ज कराने वाले रघबीर सिंह भी पहुंचे और ग्रामीणों को शपथ पत्र देकर अपनी गलती मानी। 

थाने में भी पुलिस व ग्रामीण आपस में अड़े
पंचायत ने पुलिस को एक घंटे में केस रद्द करने की मांग की। इसको लेकर दर्जनों ग्रामीण कलानौर थाने में पहुंचे गए। पुलिस ने कहा कि पार्षद व उसके पिता के अदालत में बयान दर्ज करवाएंगे। ऐसे में पार्षदों को उन्हें सौंपा जाए। ग्रामीण इस बात के लिए तैयार नहीं हुए। आरोप लगाया कि पुलिस पार्षद को अपनी हिरासत में रखकर दबाव बनाना चाहती है। जब तक चेयरमैन के लिए मतदान नहीं हो जाता, तब तक पुलिस के हवाले नहीं करेंगे।

मेरी पुत्रवधू सोना देवी वार्ड 18 से पार्षद बनी। चेयरमैन बनने के लिए उनके पास पूरा बहुमत है, लेकिन मेरे ऊपर केस दर्ज करके दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्षद फूल सिंह भरी पंचायत में कह चुका है कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ। साथ ही उसके पिता ने भी शपथ पत्र दे दिया है। पुलिस को बताया गया है कि मतदान के बाद पार्षद व उसके पिता अदालत में पेश हो जाएंगे। - सीता राम राठी, पूर्व सरपंच बसाना 

पंचायत समिति के पार्षद फूल सिंह के पिता जिंदराण निवासी रघबीर सिंह की शिकायत पर बसाना के पूर्व सरपंच सीताराम राठी व अन्य के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। अभी शिकायतकर्ता ने बताया है कि उसका पुत्र सही सलामत उसके पास है। वह अपनी शिकायत वापस ले रहा है। ऐसे में पिता व पुत्र को कोर्ट में पेश कर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाएं जाएंगे। अभी किसी को कोई भी समय नहीं दिया गया है। जल्द ही दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। - इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, थाना प्रभारी कलानौर


कलानौर पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव के लिए 24 दिसंबर को पार्षदों की बैठक कोरम पूरा न होने के कारण रद्द कर दी गई थी। अब दोबारा बैठक 25 जनवरी को होगी, जिसमें चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव करवाया जाएगा। - राकेश कुमार, एसडीएम रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed