{"_id":"6272d2d743bf441102031d29","slug":"panchayat-elections-in-the-state-in-june-or-july-chief-minister-rohtakcity-news-rtk6457201154","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में जून या जुलाई में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में जून या जुलाई में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
रोहतक के जाट कॉलेज मैदान में हरियाणा प्रगति रैली को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। मंच पर ?
- फोटो : RohtakCity
दो माह के अंदर यानी जून या जुलाई में पंचायत चुनाव करवा दिए जाएंगे। क्योंकि हाईकोर्ट ने चुनाव को हरी झंडी दे दी है। एक सप्ताह में निकाय चुनाव को लेकर भी अदालत का फैसला आया तो वे भी साथ होंगे। यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार शाम को रोहतक के जाट कॉलेज मैदान में हरियाणा प्रगति रैली को संबोधित करते हुए कही। रैली में प्रदेश के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहे।
मौसम खराब होने की वजह से हेलिकॉप्टर के बजाय सड़क मार्ग से आए मुख्यमंत्री एक घंटा देरी से शाम 7 बजे के करीब रैली में पहुंचे। 35 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने खुद को रोहतक से भावनात्मक तौर पर जोड़ते हुए कहा कि उनका जन्म जिले के गांव निंदाना में हुआ और बनियानी में बचपन बीता। नेकीराम कॉलेज में पढ़ाई की। किसानों के मसीहा सर छोटूराम से लेकर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा व डॉक्टर मंगल सेन का जन्म इसी जमीं पर हुआ। इतना ही नहीं, राजनीति के अंदर रोहतक को प्रदेश की सियासी राजधानी कहा जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि साढ़े 7 साल के कार्यकाल में उन्होंने व्यवस्था को बदलने का प्रयास किया है। पहले की तरह अपने परिवार, मित्रमंडली व कार्यकर्ताओं का ही विकास नहीं किया, बल्कि जाति व क्षेत्रवाद के आधार पर होने वाले भेदभाव को खत्म किया। हरियाणा एक, हरियाणवी एक के सिद्धांत पर चलते हुए पूरे प्रदेश का बराबर विकास करवाया है। अब जाति आधारित वोट बैंक नहीं बनाए जाते। प्रदेश की ढाई करोड़ की जनता को अपना माना है। अब पहले मेरिट के आधार पर नौकरी दी जाती है, फिर अपना बनाया जाता है, जबकि पहले अपनों को नौकरी दी जाती थी। जनता की अनदेखी होती थी।
अब भ्रष्टाचार कालीन के नीचे नहीं दबता, बल्कि किया जाता है उजागर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि, मैं नहीं करता कि पूरी तरह से भ्रष्टाचार खत्म हो गया। फर्क इतना है कि पहले जहां भ्रष्टाचार को कालीन के नीचे दबाया जाता था, अब भ्रष्टाचार को उजागर किया जाता है। भ्रष्टाचार करने वालों का पक्का इलाज किया जाता है।
सरकार से साढ़े 7 साल में पांच एस पर काम किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने साढ़े 7 साल में पांच एस पर काम किया है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान व स्वावलंबन है। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। पांच लाख छात्रों को 5 मई को टैबलेट बांटे जाएंगे। प्रधानमंत्री मुफ्त इलाज योजना का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री अंत्योदय रोजगार योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को बैंक लोन दिलवाकर स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया जाता है। किसानों पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि पहले आपदा से नष्ट हुई फसल की गिरदावरी करते समय गड़बड़ी की शिकायत मिलती थी। अब किसान खुद ही अपने नुकसान का आकलन पोर्टल पर डालता है। एक सप्ताह में पटवारी गिरदावरी करके रिपोर्ट देता है।
जब सांसद अरविंद शर्मा बोले, साढ़े 300 करोड़ कहां गए
इससे पहले सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि रोहतक शहर में पेयजल व सीवरलाइन बिछाने के लिए साढ़े 300 करोड़ की अमरूत योजना तीन साल पहले चालू की गई थी। अब तक योजना पूरी नहीं हुई है। आखिर इतना पैसा कहां गया, इसकी जांच होनी चाहिए। इसके अलावा सांसद ने पहरावर गांव स्थित 2009 में पंचायत द्वारा गौड़ ब्राह्मण संस्था को 33 साल के पट्टे पर दी गई जमीन को लेकर फैसला लेने की मांग की। हालांकि सीएम ने अपने संबोधन में दोनों मुद्दों का कोई जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन
- Manohar Lal (@manoharlalbjp) 4 May 2022

- DPR Haryana (@diprharyana) 4 May 2022