फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Paddy piles up in the market...management is in shambles.

Rohtak News: मंडी में धान का अंबार...व्यवस्था ढेर

Sat, 25 Oct 2025 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 25 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Paddy piles up in the market...management is in shambles.
21...अनाज मंडी में धान की ढेरियों के बीच रखे धान के बैग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन

रोहतक। मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। फतेहाबाद के मिलर की खरीद क्षमता भी 4,000 क्विंटल बढ़ा दी गई है। उठान की धीमी गति के कारण मंडी में धान का अंबार लगा है। शेड हो या परिसर हर तरफ धान ही धान नजर आ रहा है। मंडी में जगह ने मिलने के कारण किसानों को सड़काें पर ही धान उतारना पड़ रहा है। यही नहीं, बारिश से फसल के बचाव के भी कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
पहले हुई बारिश में किसान नुकसान भुगत चुके हैं। धान पर पानी की मार इस कद्र पड़ी थी, वह दोबारा अंकुरित हो गया था। मंडी में शुक्रवार को 4,434 क्विंटल धान की आवक और 14,413 क्विंटल धान की खरीद हुई। अब तक मंडी में 1,31,069 क्विंटल धान की आवक जबकि 98,264 क्विंटल की खरीद और 11,323 क्विंटल की उठान हुई है। अब तक केवल 48,323 क्विंटल धान की ही उठान हुई है।
विज्ञापन

-----
धान को नमी व रंग के आधार पर खरीदने से इन्कार किया जा रहा है। पहले कई दिन में खरीद का नंबर आता है। शेड मेें धान के बैग रखे हैं। ऐसे में बाहर रखा धान भीगने का खतरा है। सरकार को किसान की हालत समझनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परमदीप, चरखी दादरी
---------
फतेहाबाद मिलर की खरीद क्षमता 4000 क्विंटल बढ़ा दी गई है। उठान जारी है। जल्द ही मंडी से सारे बैग उठा लिए जाएंगे। मंडी परिसर में आढ़ती के बैग की जिम्मेदारी उनकी है। धान को भीगने से बचाने के इंतजाम उनको करने चाहिए, इसलिए ही सरकार उन्हें कमीशन देती है।
- रोहतास दहिया, डीएम, हरियाणा वेयरहाउस कार्पोरेशन रोहतक
-------
जिस आढ़ती की दुकान पर धान बिका है, बारिश से बचाव की जिम्मेदारी उसकी है लेकिन सरकार को भी इसमें आढ़तियों की मदद करनी चाहिए।
- मुकेश, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed