{"_id":"68fd30ae3374523a040306c7","slug":"paddy-arrivals-and-miller-capacity-increased-yet-procurement-stalled-rohtak-news-c-17-roh1020-750819-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: धान की आवक और मिलर की क्षमता बढ़ी...खरीद फिर भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: धान की आवक और मिलर की क्षमता बढ़ी...खरीद फिर भी ठप
Sun, 26 Oct 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
33...रोहतक की नई अनाज मंडी में पड़ा धान। संवाद
रोहतक। मंडी में धान की आवक तेजी से बढ़ रही है लेकिन खरीद व उठान की समस्या ज्यों की त्यों है। शनिवार को भी मंडी में खरीद नहीं हुई। फतेहाबाद के मिलर की खरीद क्षमता बढ़ाने संबंधी औपचारिक अनुमति नहीं मिलने से खरीद अटकी पड़ी है। इससे किसान बेहद परेशान हैं।
इस बार शुरूआत से सरकारी व्यवस्थाओं से किसान नाखुश हैं। इससे किसानों को नुकसान भी हो रहा है। बारिश के कारण मंडी में ही धान अंकुरित हो गया था। कई किसानों का धान काला पड़ गया। इसे बेरंग बताकर मिलर खरीदने से भी इंकार कर चुके हैं।
दुखद है कि अफसरों के दौरे से भी किसानों की दिक्कतें नहीं घटी हैं। शनिवार को 3,447 क्विंटल धान पहुंचा। गेट पास भी 93 कटे लेकिन खरीद नहीं हुई। अभी तक मंडी में कुल 1,34,516 क्विंटल धान आया है। इसमें खरीद 98,264 क्विंटल की हुई, उठान मात्र 50,823 क्विंटल ही हुआ है।
विज्ञापन
-- -- -- --
वर्जन
फतेहाबाद के मिलर की क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए अनुमति मिलना बाकी है। अनुमति मिलते ही खरीद शुरू कर दी जाएगी।
- रोहतास दहिया, डीएम, हरियाणा वेयरहाउस कार्पोरेशन, रोहतक।