फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PACS employees started a two-day strike to press for their demands.

Rohtak News: मांगों को लेकर पैक्स कर्मचारियों ने शुरू किया दो दिवसीय धरना

Tue, 23 Dec 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 23 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
PACS employees started a two-day strike to press for their demands.
01...रोहतक के दिल्ली रोड ​स्थित कोऑपरेटिव बैंक में धरना प्रदर्शन करते पैक्स कर्मचारी। संवाद - फोटो : संवाद
रोहतक। प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां (पैक्स) कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को धरना दिया। उन्होंने कहा कि छह वर्ष बाद भी उनकी वेतनमान की खामियों को दूर करने के अलावा लंबित मांगों को लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित को-ऑपरेटिव बैंक में पैक्स कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने सोमवार को दो दिवसीय धरना शुरू किया। समिति के जिला प्रधान सोमबीर ने बताया कि वेतनमान की खामियों को लेकर गुरुघर डेरा जगमालवाली सिरसा में बैठक हुई थी। उसमें सहमति और घोषणा के 6 वर्ष बाद भी आदेश जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस घोषणा के बाद लगभग 70 प्रतिशत पैक्स कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। शेष कर्मचारी में से हर महीने 70 से 80 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लगभग सभी कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं इसलिए मांग व मुद्दों को लेकर बड़ा फैसला लेना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पदोन्नति का कोटा 50 प्रतिशत बिना शर्त जारी हो। इस दौरान महासचिव सुमित कुमार, कोषाध्यक्ष सतपाल, जिला उप प्रधान सुनील दांगी, राजेश हुड्डा, अरुण कुमार, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed