{"_id":"60886cdd8ebc3ee9243ece75","slug":"oxygen-did-not-reach-pgi-again-refused-to-take-patients-rohtak-news-rtk6062843121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में नहीं पहुंची ऑक्सीजन, मरीज लेने से फिर किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में नहीं पहुंची ऑक्सीजन, मरीज लेने से फिर किया इनकार
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों को महामारी के साथ ऑक्सीजन की कमी भी सताने लगी है। हालात ये हैं कि प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआईएमएस ने नए मरीज लेने बंद कर दिए हैं। यहां ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। शहर के ज्यादातर निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म हो गई है। इस कारण मरीजों को छुट्टी देकर घर भेजा जा रहा है।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शहर के मेडिकल मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने सड़क जाम कर दी। जाम लगाने वालों का कहना था कि उनके परिजन निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इन संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है। जबकि अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं है। इस कारण उन्हें छुट्टी देकर घर भेजा जा रहा है। बगैर ऑक्सीजन हमारे अपनों की जान को खतरा है। इसलिए ऑक्सीजन मुहैया करवाई जाए। मेडिकल मोड़ पर लोगों के हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया, मगर लोग नहीं माने इस दौरान जाम में फंसे लोगों ने विरोध किया तो लोगों ने जाम खोल दिया।
इसके कुछ ही देर बाद एसडीएम राकेश कुमार व डीएसपी गोरखपाल राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर व लोगों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली व ऑक्सीजन की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। फोन पर अधिकारियों से बातचीत के बाद वहां दस ऑक्सीजन सिलिंडर इंडस्ट्रियल एरिया से मंगवाने की बात कही। इसके बाद लोग कुछ शांत हुए।
विज्ञापन
यह शांति करीब डेढ़ ही रही। दोपहर करीब दो बजे फिर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। ऑक्सीजन सप्लाई नहीं मिलने से नाराज लोग शोरशराबा करते हुए सड़क पर उतर आए। इस बार अस्पताल के बाहर रखे खाली ऑक्सीजन सिलिंडरों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगते ही पीजीआई की ओर आने वाले जाने वालों की सड़क पर कतार लग गई। इस बार जाम की सूचना पर पीजीआई थाना पुलिस ने वहां पहुंच कर जाम खुलवाया। सड़क पर पड़े ऑक्सीजन सिलिंडर हटाकर लोगों को आने-जाने के लिए रास्ता मुहैया कराया गया। इस बार भी जाम पांच ही मिनट लगा। जाम की सूचना पर यहां डीएसपी सज्जन सिंह पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टर व मरीजों के परिजनों से बातचीत करते हुए ऑक्सीजन मुहैैया कराने की बात कही। उन्हें जल्दी ही छह सिलिंडर मुहैया कराने का भी विश्वास दिलाया। साथ ही इस बार जाम लगाने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी।
ट्रॉमा कोविड-19 अस्पताल में नहीं मिली जगह
सोनीपत मयूर विहार के व्यक्ति ने बताया कि हमारे मरीज की हालत खराब है। उसे इलाज के लिए पीजीआई लेकर आए हैं। यहां खिड़की पर गए तो मरीज को लेने से मना कर दिया। इतनी दूर से आए थे। यहां भी जगह नहीं मिली। डॉक्टर ने ऑक्सीजन नहीं होने की बात कही है। सेक्टर 36 सनसिटी निवासी युवक ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले मां-बेटा कोरोना संक्रमित हैं। उन्हें ऑक्सीजन की सख्त जरूरत है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ है। पीजीआई पहुंचे तो ऑक्सीजन खत्म होने की बात कहते हुए स्टाफ ने मरीज को भर्ती करने से मना कर दिया। अब कहां जाएं, क्या करें, कुछ समझ नहीं आ रहा। हेल्पलाइन नंबरों पर भी कॉल कर चुका हूं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बारे में पीजीआई के अधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका।
कोरोना महामारी और ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए पीजीआई में सुरक्षा व्यवस्था बंदोबस्त सख्त हो चले हैं। मरीज के परिजनों की ओर से चिकित्सकों या स्टाफ से किसी बात पर कहासुनी या झगड़े की स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यहां दिन व रात के समय पुलिस के जवान सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं।
- निरीक्षक बिजेंद्र, प्रभारी, पीजीआईएमएस थाना
महामारी काल में संस्थान अपनी तरफ से बेहतर व्यवस्था कर रहा है। ऑक्सीजन की किल्लत है। जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। संस्थान का आईसीयू भी फुल हो चुका है। इसलिए अभी और मरीज नहीं लिए जा रहे हैं। जल्दी ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
- डॉ. ओपी कालरा, कुलपति, स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय।