फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Oxygen available for 80 hours in CHC bird

सीएचसी चिड़ी में 80 घंटे के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध

Tue, 18 May 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Oxygen available for 80 hours in CHC bird
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि जिले के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता संतोषजनक है। सीएचसी चिड़ी में 80 घंटे के लिए तो पीजीआईएमएस में 24 घंटे के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलानौर में 18 घंटे, सीएचसी किलोई में 14 घंटे और सीएचसी मदीना में 12 घंटे के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध है। सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को उनकी जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जा रही है। सोमवार दोपहर तक के आंकड़ों के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में 336 आईसीयू बेड अधिकृत किए गए थे। इसी प्रकार 197 वेंटिलेटर बेड भी अधिकृत किए गए हैं, जिनमें 169 पर मरीजों का इलाज चल रहा है। कई अस्पतालों में सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनमें हृदय नीलायम, सीएचसी कलानौर, ऑस्कर, एआरएस होली हार्ट, पीजीआई, सीएचसी किलोई, ऑक्सीजन अस्पताल, सांघी नर्सिंग होम, न्यूरो सेंटर, सिविल अस्पताल, नोबेल हार्ट, कायनोस, शिवम, सीएचसी महम, सीएचसी काहनौर, मानसरोवर, सीएचसी मदीना, सीएचसी चिड़ी, सनफ्लैग ग्लोबल, पॉजिट्रोन, मान अस्पताल, जॉयलाइन व प्रगति अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed