फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Overcast clouds, chilling cold

छाए रहे बादल, ठिठुराती रही ठंड

Mon, 24 Jan 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Overcast clouds, chilling cold
सुभाष चौक से आसमान का कुछ इस तरह दिखा नजारा। संवाद
रोहतक। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटे में हुई 24 एमएम बारिश ने एक बार फिर कोल्ड डे की स्थिति बना दी है। मौसम में आए बदलाव के कारण दिन भर बादल छाए रहे। इस कारण दिन व रात के तापमान में करीब 4 डिग्री का अंतर रहा। ऐसे में रात के साथ दिन के समय भी ठंडक बनी रही। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के 26 जनवरी तक तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

जिले में रविवार को दिन का तापमान 14.9 डिग्री व रात का तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रात के तापमान में आने वाले दो तीन दिन में कमी आएगी। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से ठंड बढ़ेगी। साथ ही कोहरा भी परेशान करेगा। सोमवार को भी कहीं-कहीं आंशिक बदलवाई छाई रहेगी। इसके बाद 25 जनवरी को मौसम खुश्क व सुबह के समय धुंध छाने वाला रहेगा।
विज्ञापन

एचएयू के कृषि एवं मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खींचड़ ने बताया कि मौसम में बदलाव जारी है। बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से आने वाले दिनों में रात का तापमान गिरेगा व ठंड बढ़ेगी। कोहरा भी छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed