फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Operation Sindoor was necessary to stabilize the country and combat propaganda: Lieutenant General

देश की स्थिरता और दुष्प्रचार से मुकाबला करने के लिए जरूरी था ऑपरेशन सिंदूर : लेफ्टिनेंट जनरल

Mon, 07 Jul 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 07 Jul 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Operation Sindoor was necessary to stabilize the country and combat propaganda: Lieutenant General
22... आईआईएम में पहुंचे लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर को सम्मानित करते आईआईएम निर्देशक प्रो.धीरज
रोहतक। भारतीय सेना का योगदान केवल युद्ध तक सीमित नहीं है, बल्कि वह देश की एकता, सुरक्षा और कठिन समय में सहायता करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह कहना है लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर का। वह शनिवार को भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रोहतक में राष्ट्र निर्माण में सशस्त्र बलों की भूमिका ऑपरेशन सिंदूर विषय पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि बड़े सपने देखें लेकिन हमेशा अपने उद्देश्य और ईमानदारी से जुड़े रहें। उन्होंने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के शब्द दोहराए कि सपने वह नहीं हैं जो नींद में आते हैं, सपने वह हैं जो आपको सोने न दें। उन्होंने कहा कि सच्ची सफलता के लिए लगातार मेहनत व ईमानदारी जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेना रक्षा निर्यात बढ़ाने, रोजगार देने, नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विशेष गलियारों के निर्माण, और सीमावर्ती गांवों को ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम’ और ‘गति शक्ति मास्टरप्लान’ के जरिए सशक्त बनाने में भी बड़ी भूमिका निभा रही है। सेना शिक्षा, कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण क्षेत्रों में भी लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि इसका मकसद आतंकवादी संगठनों और झूठी सूचनाओं के खिलाफ कार्रवाई करना भी था। यह ऑपरेशन देश की स्थिरता बनाए रखने और बाहरी दुष्प्रचार का मुकाबला करने के लिए जरूरी था।

संस्थान के निदेशक प्रो. धीरज शर्मा ने कहा कि भारत की सेना सिर्फ ताकत के लिए नहीं, बल्कि देश की आजादी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जानी जाती है। करगिल युद्ध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे अनुभवी लोगों से सीखें और सच और झूठ के बीच फर्क करना जानें। वर्तमान समय में हमें झूठी जानकारी से सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed