फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Open drain near school in Kheri Sadh poses a threat to children's lives.

Rohtak News: खेड़ी साध में स्कूल के पास खुला पड़ा नाला, बच्चों की जान को खतरा

Wed, 08 Jul 2026 07:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 08 Jul 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Open drain near school in Kheri Sadh poses a threat to children's lives.
09-रोहतक के आईएमटी ​स्थित खेड़ी साध एसआरएस प​ब्लिक स्कूल के मुख्य गेट के पास खुला नाला। स्रोत :
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। आईएमटी स्थित खेड़ी साध एसआरएस पब्लिक स्कूल के मुख्य गेट के पास सड़क पर एक बड़ा नाला कई दिनों से खुला पड़ा है। बिना बैरिकेड वाले इस गहरे गड्ढे के कारण कई राहगीर और वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं।
यह खतरनाक नाला स्कूल के पास और कच्चे रास्ते पर स्थित है। धूल-मिट्टी और बारिश में जलभराव के कारण यह गड्ढा दिखाई नहीं देता। इससे स्कूली बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय निवासियों की जान को हर वक्त खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सचिन ने बताया कि यह रास्ता स्कूली बच्चों के आने-जाने का मुख्य मार्ग है। खुले नाले के कारण यहां बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। नगर निगम रोहतक और संबंधित विकास प्राधिकरण से इस खुले नाले को तुरंत कंक्रीट के स्लैब से ढकने की मांग की गई है। स्थायी समाधान होने तक गड्ढे के चारों तरफ मजबूत बैरिकेडिंग और रिफ्लेक्टर लगाने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed