फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   OPD of super specialty departments will start in PGIMS from May 11

पीजीआईएमएस में 11 मई से शुरू होंगी सुपर स्पेशयलिटी विभागों की ओपीडी

Fri, 08 May 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
OPD of super specialty departments will start in PGIMS from May 11
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओपी कालरा के निर्देशों पर 11 मई से नॉन कोविड मरीजों के लिए सुपर स्पेशयलिटी विभाग की ओपीडी शुरू की जा रही है। इसके लिए अधिकारी के निर्देशों पर ओपीडी के दिन व समय तय कर दिए हैं। अधिकारी का कहना है कि कोविड के मरीजों को देखते हुए हम नॉन कोविड मरीजों की अधिक समय अनदेखी नहीं कर सकते।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि जरनल मेडिसन, बाल रोग, स्त्री रोग, चेस्ट एंड टीबी, ईएनटी विभाग का फ्लू क्लीनिक पहले से ही काम कर रहा है। ये सभी विभाग शुरुआत से ही आपात विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा आपात विभाग, ट्रामा सेंटर, लेबर रूम, थैलेसिमिया, रेडियोलॉजी, रेडियोथैरेपी, एआरटी सेंटर, निकू आदि विभाग भी पहले से ही काम कर रहे हैं। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारी ने सभी एचओडी व यूनिट हेड्स के साथ पांच मई को बैठक की थी। इसकी मिनट्स शुक्रवार को मंजूर हुए हैं। संस्थान के इतिहास में पहली बार हुआ है कि यहां मरीजों के पंजीकरण की संख्या सुपर स्पेश्यलिटी में 100 व न्यूरोलॉजी में 50 तय की गई है। अब से पहले संस्थान में पंजीकरण होने के बाद अंतिम मरीज तक को देखा जाता था।
विज्ञापन

विभाग दिन
ईएनटी फ्लू क्लीनिक प्रतिदिन
पेन क्लीनिक मंगलवार
एंडोक्राइनोलॉजी सोमवार
गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी क्लीनिक मंगलवार
न्यूरोलॉजी बुधवार
कार्डियोलॉजी व पीड्स सर्जरी शुक्रवार
नेफ्रोलॉजी शनिवार
न्यूरोसर्जरी सोमवार
सीटीवीएस मंगलवार
सर्जिकल ओंकोलॉजी वीरवार
यूरोलॉजी शनिवार
ये रहेंगे अहम बिंदू
- मेडिसिन सुपर स्पेश्यलिटी की ओपीडी का पंजीकरण प्रथम व सर्जरी का द्वितीय तल पर
- यूरोलॉजी विभाग स्किन ऐंड वीडी के कमरा नंबर 25 को माइनर ओटी के रूप में लेगा
- डेंटल कॉलेज अपनी ओपीडी की संख्या लिमिट में कर मरीजों का उपचार करेगा
- इलेक्टिव सर्जरी अभी नहीं होंगी
- कोविड से संबंधित प्रशिक्षण व कार्य की जिम्मेदारी पीसीसीएम विभागाध्यक्ष व प्रमुख नोडल अधिकारी कोविड डॉ. ध्रुव चौधरी की
- मुख्य सुरक्षा अधिकारी मेजर नीरज शर्मा ओपीडी में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखेंगे
एन-95 मास्क व पीपीई किट के लिए एमएस तैयार करेंगे गाइडलाइन
संस्थान में मरीजों के उपचार के दौरान कौन डॉक्टर व स्टाफ एन-95मास्क व पीपीई किट का प्रयोग करेगा और कौन सामान्य रूप से काम करेगा, इसके लिए एमएस गाइडलाइन तय करेंगे। इसके लिए वह एम्स दिल्ली, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ व दिल्ली के अस्पतालों में तैयार एक्सपर्ट सर्जनों की गाइडलाइन पर मंथन कर अपनी गाइडलाइन तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर अब होगा कोविड अस्पताल
ट्रामा सेंटर को कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। यहां कार्यरत अन्य सभी विभागों को यहां से शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस भवन में सिर्फ कोविड-19 पॉजिटिव मरीज ही उपचार के लिए दाखिल होंगे। सर्जरी व ऑर्थो विभाग आपातकालीन मेडिसन विभाग में शिफ्ट होंगे। इसके अलावा आपातकालीन विभाग अब नॉन कोविड अस्पताल में तबदील होगा। शनिवार को यह सारा शिफ्टिंग का कार्य हो जाएगा।
संस्थान का हमेशा यही प्रयास रहता है कि यहां आने वाले मरीजों को उच्च गुणवत्ता का इलाज उपलब्ध करवाया जाए और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पडे। आज पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है ऐसे में मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए संस्थान की ओपीडी को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था, अब मरीजों की जरूरतों के हिसाब से सुपरस्पेशिलिटी ओपीडी व क्लीनिक शुरू करने का निर्णय लिया गया है। सुपर स्पेशिलिटी शुरू होने से मरीजों को दूसरे प्रदेशों में जाने की जरूरत नहीं होगी।
- डॉ. ओपी कालरा, कुलपति, पीजीआईएमएस रोहतक
सर्जरी, ऑर्थो, साइक्रेटरी, पीडस सर्जरी बर्न प्लास्टिक, नेत्र की ओपीडी अभी नहीं
रोहतक। कोविड-19 के संक्रमणकाल के कारण अभी सर्जरी, ऑर्थो, साइक्रेटरी, पीडस सर्जरी बर्न प्लास्टिक, नेत्र की ओपीडी अभी नहीं शुरू होगी। इन ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक होने के चलते इन्हें चलाया ही नहीं जाएगा। सर्जरी, ऑर्थों, बर्न एंड प्लास्टिक विभाग का कहना है कि वह आपात विभाग में ही मरीजों को देख लेते हैं। ओपीडी चलाने में वह सोशल डिस्टेंसिंग नहीं करवा पाएंगे। हालांकि संस्थान में भवनों की कोई कमी नहीं है। हर विभाग अलग-अलग जगह ओपीडी चला सकता है। यही नहीं बैठक में इन विभागों को अन्य जगह ओपीडी चलाने का सुझाव भी दिया गया था।

मनोरोग विभाग की सभी को जरूरत
कोविड-19 के संक्रमण काल में मनोरोग विभाग की जरूरत मरीज ही नहीं डॉक्टर, नर्स को भी है। इसके बावजूद यह विभाग अपनी ओपडी चलाने से मना कर चुका है। जबकि इस विभाग का मनोरोग विभाग व एसआईएमएस एक अलग भवन है। यहां एक साथ कई ओपीडी चलाई जा सकती हैं और अलग होने के चलते यहां संक्रमण का कोई खतरा भी नहीं है।
संस्थान का कोविड व नॉन कोविड प्लान
जगह प्रयोग
आईसीयू ए एंड ई नॉन कोविड
डे केयर सेंटर नॉन कोविड
आपात विभाग का तीन नंबर सर्जरी व ऑर्थो
आपात विभाग का छह नंबर मेडिकल एमेंरजेंसी
आपात विभाग का 11 नंबर बाल रोग
सी-ब्लॉक कोविड-19 के मरीजों की स्क्रीनिंग व चेस्ट ऐंड टीबी के मरीजों के लिए
ट्रामा आईसीयू कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों के लिए
ट्रामा सेंटर ओटी कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों के लिए
ओटी ब्लॉक ओल्ड बिल्डिंग नॉन कोविड मरीज इमरजेंसी व सेमी इमरजेंसी केस के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed