फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   only odd numbers of auto run on road at rohtak tommorow

कल शहर की सड़कों पर सिर्फ विषम नंबर के ऑटो

Sun, 10 Jan 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 10 Jan 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली की तर्ज पर सोमवार को शहर की सड़कों पर सिर्फ विषम नंबरों के ऑटो दौड़ते नजर आएंगे। इसके लिए जिला पुलिस की ओर से आरएसओ और ऑटो यूनियन सहित अन्य टीम को दिशानिर्देश दिए गए हैं। फार्मूला सुबह आठ से रात आठ बजे तक लागू होगा।
विज्ञापन


इस दौरान यदि कोई सम संख्या का ऑटो सड़क पर चलता दिखाई दिया तो चालक के खिलाफ तय नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी। वहीं, फार्मूले को लेकर ऑटो चालकों का एक पक्ष विरोध में आ गया है। पक्ष की तरफ से एक दिन पहले एसपी को भी शिकायत की गई थी।
विज्ञापन



हरियाणा प्रदेश आटो रिक्शा कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष तस्वीर सिंह टांक ने बताया कि 11 जनवरी को सड़कों पर विषम संख्या 1, 3, 5, 7, 9 के ऑटो चलेंगे। हालांकि तहत आपातकालीन और स्कूली बच्चों को छोड़ने वाले ऑटो चालकों को छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों का उल्लंघन करने पर चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी। यदि फार्मूले से चालकों को नुकसान हुआ तो वे इस व्यवस्था को एसपी से बात करके बंद करवा देंगे।

टांक ने कहा कि आटो चालक कमाई के कारण एक दिन भी अपने परिवार के सदस्यों और बच्चों के साथ सही तरीके से नहीं बिताता। अब एक दिन का अवकाश रहने से चालक अपने बच्चों के साथ समय बिता सकेगा। इसके अलावा अन्य काम भी पूरे कर सकेगा।



विषम संख्या वाले दिन सम संख्या के ऑटो चलाने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी। इसके तहत शहर के कई जगहों पर पुलिस नाके बनाए गए हैं, जो भी सम संख्या का ऑटो दिखाई देगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यूनियन की तरफ से सभी ऑटो के परमिट की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed