{"_id":"6790605e9fc49e1ead08c311","slug":"one-worker-died-due-to-gas-leakage-in-water-tank-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: फैक्टरी में पानी के टैंक की सफाई करने उतरे चार मजदूर, गैस चढ़ने से हुए बेहोश; एक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: फैक्टरी में पानी के टैंक की सफाई करने उतरे चार मजदूर, गैस चढ़ने से हुए बेहोश; एक की जान गई
Wed, 22 Jan 2025 08:36 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 22 Jan 2025 08:36 AM IST
सार
संजीत मांझी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जनवरी को सुरेश, महेश व पुटूस सुमित पानी के टैंक को साफ करने के लिए अंदर गए। कुछ ही देर में टैंक में बनी गैस के कारण सभी लोग बेहोश होने लगे। शोर मचा तो उनको बाहर निकाल अस्पताल में ले जाने लगे। इस दौरान रास्ते में महेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मौत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के सपा थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में पानी का टैंक साफ करने के दौरान गैस बनने से एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद श्रमिकों की ओर से दी गई शिकायत में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मृतक श्रमिक की पहचान बिहार के पटना स्थित गांव किशनगंज निवासी महेश के रूप में हुई है।
महेश के गांव निवासी साथी संजीत मांझी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक स्थित एक पत्ता पर काम करते हैं। इन दोनों काम बंद होने के कारण वह बाहर मजदूरी करने चले जाते हैं। पिछले कुछ दिन से खुर्रम रोड हसनगढ़ स्थित हरिकिशन की फैक्टरी में मजदूरी कर रहे थे। फैक्टरी की ओर से सोनीपत निवासी दीपक उर्फ नीटू, झज्जर निवासी दीपक आदि से टैंक साफ करने के लिए 12 हजार रुपये में कंपनी मालिक हरिकिशन से फोन पर बात कराई थी।
20 जनवरी को सुरेश, महेश व पुटूस सुमित पानी के टैंक को साफ करने के लिए अंदर घुस गए। लेकिन कुछ ही देर में टैंक में बनी गैस के कारण सभी लोग बेहोश होने लगे। शोर मचा तो उनको बाहर निकाल अस्पताल में ले जाने लगे। इस दौरान रास्ते में महेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
संजीत माझी की ओर से पुलिस को दी शिकायत के आधार पर हरिकिशन, दीपक और दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सांपला पुलिस ने बताया कि तीन अन्य मजदूरों की हालत सामान्य है। जबकि महेश के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।