फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One lakh was stolen by breaking the lock of the house in broad daylight

Rohtak News: दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर एक लाख उड़ाए

Thu, 18 Apr 2024 05:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
One lakh was stolen by breaking the lock of the house in broad daylight
रोहतक। डेयरी मोहल्ले में बुधवार को दिनदहाड़े चोर मकान का ताला तोड़कर अलमारी से एक लाख की नकदी निकाल कर ले गए। मकान मालिक ई-रिक्शा मिस्त्री सुमित अपनी पत्नी के साथ रामनवमी के कार्यक्रम में मामा के घर भिवानी गया हुआ था। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डेयरी मोहल्ला निवासी सुमित ने बताया कि वे दो भाई अमित व सुमित हैं। दोनों शादीशुदा हैं और एक ही मकान में रहते हैं। वह ई-रिक्शा मिस्त्री काम करता है। 17 अप्रैल को सुबह करीब 8 बजे वह परिवार सहित मामा के घर रामनवमी प्रोग्राम में भिवानी गए थे। घर पर दोनों कमरों और मेन गेट पर ताले लगा कर गए थे। शाम करीब पांच बजे वापस अपने घर आकर देखा तो मैन गेट लोहे पर ताला लगा हुआ था। ताला खोलकर मकान के अंदर गए तो ताला टूटा हुआ मिला। सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। अलमारी से एक लाख रुपये की नकदी गायब मिली, जिसमें 500,200,100, 20 व 10-10 रुपये के नोट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed