फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One lakh rupees stolen from scooter, case registered

Rohtak News: स्कूटी से एक लाख रुपये चोरी, केस दर्ज

Wed, 17 Jul 2024 05:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 17 Jul 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees stolen from scooter, case registered
झज्जर। दादरी तोए से झज्जर शहर में स्कूटी खरीदने आए युवक के स्कूटी की डिक्की में रखे एक लाख रुपये चोरी हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हिसार के उगालन हाल दादरी तोए में किराये के मकान में रहने वाले नरेंद्र ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह सोमवार को अपने साले कुलदीप निवासी धिलाड जिला रोहतक को साथ लेकर स्कूटी से दादरी तोए से झज्जर नई स्कूटी लेने के लिए आया था। उसने एक लाख रुपये पंजाब नेशनल बैंक से निकलवाए थे। वह और उसका साला कुलदीप बैंक से रुपये लेकर स्कूटी लेने के लिए भगत सिंह चौक पर गए थे। उसने रुपये स्कूटी की डिग्गी में रखे थे। दो जगह स्कूटी पसंद नहीं आई, फिर वे घर का सामान लेने के लिए रेवाड़ी रोड पर दुकान में गए, जहां उन्होंने 24 हजार का सामान लिया था। जब उसने अपने रिश्तेदार कुलदीप को पैसे निकालकर लाने के लिए कहा तो डिक्की में रखे एक लाख रुपये, चैक बुक व अन्य कागजात स्कूटी की डिग्गी में नहीं मिले। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दुकान से बैटरी चोरी
झज्जर-रोहतक रोड पर इलैकिट्रशियन की दुकान से अज्ञात लोग बैटरी चोरी करके ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। धौड़ गांव निवासी नवीन ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसने झज्जर-रोहतक रोड पर किराये पर इलैकिट्रशियन की दुकान की हुई है। वह 14 जुलाई को दुकान बंद करके घर चला गया था। वह अगली सुबह आया तो उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ था। दुकान से बैटरी गायब था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed