{"_id":"c1943f8271791738eac4d2fc229038b9","slug":"on-tv-one-more-from-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्हारा सचिन भी आज से छोटे पर्दे पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्हारा सचिन भी आज से छोटे पर्दे पर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 12 Jul 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्राम सिंह के बाद म्हारा एक और छोरा छोटे पर्दे पर चमक बिखरने को तैयार है।
रोहतक में एक्टिंग के गुर सीखने वाला सचिन अग्रवाल आज रात टीवी पर दिखाई देगा। एक निजी चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ में उसने निगेटिव रोल निभाया है
दो दिन पहले मुंबई से सीरियल की शूटिंग कर लौटा सचिन शनिवार को मीडिया से रूबरू हुआ।
मूलरूप से जनता कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय सचिन स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट के फिल्म एंड टेलीविजन डिपार्टमेंट में प्रथम वर्ष का छात्र है। फिल्म इंडस्ट्री में जाने के शौक के चलते उसने यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। अपनी मेहनत और लगन के बूते उसे पढ़ाई के पहले ही साल मुंबई जाने का मौका मिला। वहां पर ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ सीरियल में काम किया। बकौल सचिन यह सीरियल क्राइम बेस्ड है। इसकी कहानी लड़कियों को किडनैप कर उन्हें बेचे जाने पर आधारित है। यह शनिवार और रविवार रात को प्रसारित होता है। सीरियल में सचिन ने नकारात्मक भूमिका अदा की है। उसका सपना है कि पढ़ाई खत्म होने के बाद हरियाणा को लेकर फिल्म बनाए। रविवार रात प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर सचिन के साथ-साथ उसके परिवार व दोस्त भी काफी उत्साहित हैं।