{"_id":"697673a1aa06abaac2079d27","slug":"on-republic-day-the-ig-will-receive-the-outstanding-service-medal-simardeep-singh-has-previously-served-as-a-dig-in-the-nsg-rohtak-news-c-17-roh1019-800581-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गणतंत्र दिवस पर आईजी को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक, एनएसजी में डीआईजी रहे हैं सिमरदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गणतंत्र दिवस पर आईजी को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक, एनएसजी में डीआईजी रहे हैं सिमरदीप सिंह
विज्ञापन
आईजी सिमरदीप सिंह।
रोहतक। गणतंत्र दिवस पर आईजी सिमरदीप सिंह को पुलिस के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। वे पांच साल एनएसजी में डीआईजी व ग्रुप कमांडर के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।
आईजी सिमरदीप सिंह मूलरूप से पंजाब के मोहली के रहने वाले हैं। 2007 में वे आईपीएस बने। खास बात यह है कि आईपीएस बनने के बाद 2008-2009 में एक साल की ट्रेनिंग एएसपी के तौर पर रोहतक में की। इसके बाद जींद, कैथल, अंबाला, भिवानी, नूंह और कुरुक्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के तौर पर तैनात रहे।
2017 में उन्हें गुरुग्राम में डीसीपी हेड क्वार्टर एवं ट्रैफिक लगाया गया। फिर सिरसा एसपी के तौर पर भेज दिया गया। 2018 से 2023 तक एनएसजी में डीआईजी व ग्रुप कमांडर के तौर पर तैनात रहे।
विज्ञापन
2018 में ही उन्होंने पुलिस दिवस पर विशेष परेड की अगुवाई भी की। वहीं 21 अक्तूबर 2018 को दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस मेमोरियल की स्थापना पर प्रधानमंत्री की परेड में कमांड की थी।
केंद्र से फिर प्रदेश में भेज दिया गया। 2023 से 2025 तक एसटीएफ प्रमुख रहे। एक अक्तूबर 2025 को उन्हें वाई पूरण कुमार की जगह रोहतक रेंज का आईजी लगाया गया है जहां वर्तमान में तैनात हैं।