{"_id":"61a7c0012187557aa53b01ff","slug":"omicron-variant-now-passengers-coming-from-other-states-will-also-be-tested-for-corona-rohtak-news-rtk631493750","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन वैरिएंट : अब दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की भी होगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन वैरिएंट : अब दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की भी होगी कोरोना जांच
विज्ञापन
जिला अस्पताल में वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के पांचवें वैरिएंट ओमिक्रॉन की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। स्वास्थ्य विभाग अब दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच करवाएगा। वहीं विदेश से आने वाले यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद भी एक सप्ताह होम क्वारंटीन रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद फिर व्यक्ति की जांच होगी और वह निगेटिव आता है तो ही उसे बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी। विभाग प्रतिदिन 2000 से अधिक सैंपलों की जांच कराएगा, ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके।
स्वास्थ्य विभाग विदेश से आने वाले हर यात्री पर खास नजर बनाए हुए है। विभाग एयरपोर्ट, चंडीगढ़ मुख्यालय व जिला प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए हुए है कि जैसे ही कोई यात्री बाहर से आता है, उसे होम क्वारंटीन किया जाए। यदि किसी में लक्षण हैं तो उसकी नियमित जांच कराई जाएगी। इसके अलावा जो अन्य राज्य से बस या रेलगाड़ी से आते हैं तो उनकी भी आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। इसके लिए जिले में सैंपल की संख्या को बढ़ा दिया गया है। विभाग का कहना है कि बाहर से आने वालों के संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति की जांच कराई जाएगी। इसके लिए स्पेशल टीमों का गठन कर दिया गया है। जगह-जगह जांच के लिए मोबाइल टीम व स्पेशल टीमों का गठन कर दिया गया है।
30 बेड के वेंटिलेटर के साथ तैयार है जिला अस्पताल
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते जिला अस्पताल प्रशासन भी तैयार है। यहां 30 बेड का आईसीयू विशेष रूप से है, जोकि आपात स्थिति में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
कोरोना का एक सक्रिय मरीज, डेंगू के मिले चार नए केस
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना का एक सक्रिय मरीज है और वह होम आइसोलेशन में उपचाराधीन है। बुधवार को कोरोना का नया मरीज नहीं मिला है। जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 25915 है। हालांकि डेंगू के चार नए केसों की पुष्टि हुई है। इसमें बैंसी, कटवाड़ा, अजायब, साईदास कॉलोनी में नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा दस जगह लार्वा मिला है। जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 456 पहुंच गई है।
वर्जन
कोरोना व डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। विदेश व बाहर से आने वाले हर यात्री की आरटीपीसीआर कोरोना जांच कराई जाएगी। इसमें किसी प्रकार की काई ढिलाई नहीं होगी। विभाग में सभी को अलर्ट कर दिया गया है। यात्रियों के संपर्क में आने वालों की भी जांच होगी।
- डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन