फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Omaxe City... The company did not deposit the electricity bill of Rs 2 crore, the corporation stopped the supply.

Rohtak News: ओमैक्स सिटी... कंपनी ने दो करोड़ का बिजली बिल जमा नहीं कराया, निगम ने बंद की आपूर्ति

Wed, 18 Dec 2024 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Omaxe City... The company did not deposit the electricity bill of Rs 2 crore, the corporation stopped the supply.
ओमैक्स सिटी को लाखों रुपये देने के बाद भी यहां के लोगों को अंधेरे में जीना पड़ रहा है। मंगलवार को इलाके में सुबह से बिजली गुल रही। यही नहीं लोगों को रात भी अंधेरे में गुजारनी पड़ी। आक्रोशित लोग मंगलवार देर शाम 7 बजे उपायुक्त निवास पर शिकायत लेकर पहुंचे। यहां से भी उन्हें उपायुक्त की अनुपस्थिति के चलते बैरंग लौटना पड़ा। अब कॉलोनी के लोग अपनी समस्या 20 दिसंबर को होने वाली परिवेदना की बैठक में रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

ओमैक्स सिटी के लोगों का कहना है कि कंपनी ने दो करोड़ रुपये का बिजली बिल निगम को जमा नहीं कराया है। इस कारण मंगलवार को निगम प्रशासन ने सुबह ही बिजली सप्लाई रोक दी। बिजली नहीं आने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह गुल हुई बिजली देर शाम तक भी नहीं आई। इस कारण फ्लैट छोड़ कर लोग कंपनी के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत करने सड़क पर उतरे। उपायुक्त की अनुपस्थिति में उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। काॅलोनी के लोगों ने कहा कि निगम ने ओमेक्स सिटी प्रबंधन को बिल नहीं चुकाने के चलते नोटिस जारी किया था। इस पर भी बिल का भुगतान नहीं हुआ, इसलिए निगम ने कनेक्शन काट दिया। इसके बाद से घरों में बिजली नहीं है।
विज्ञापन


-----
ओमैक्स सिटी की ओर से पिछले दो माह से बिजली बिल जमा नहीं हुआ है। इसके चलते मंगलवार को बिजली काट दी गई। बिल जाम करने पर बिजली सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- योगेश कुमार, एसडीओ, बिजली निगम।
-----
ओमैक्स सिटी के लोग बिजली बिल व मेंटेनेंस नहीं दे रहे हैं। कुछ लोग वर्षों से नहीं चुका रहे हैं। यह राशि करीब सात करोड़ रुपये बनती है। इसका भुगतान हो जाए तो कंपनी के लिए सभी तरह के भुगतान आसानी से किए जा सकते हैं। फिर भी लोगों की सुविधा के लिए उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। बुधवार को बिल भर दिया जाएगा।

- गौरव, डिप्टी मैनेजर, ओमैक्स सिटी लिमिटेड।
------------
- ओमैक्स में करीब 1500 घर हैं।

- इनमें करीब 3500 से अधिक लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed