{"_id":"6525825d04387a4c32fff3f44159593a","slug":"old-women-looted-gold-ornament-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा को लिफ्ट दे सुंघाया नशीला पदार्थ, उड़ाई सोने की चूड़िया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा को लिफ्ट दे सुंघाया नशीला पदार्थ, उड़ाई सोने की चूड़िया
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 08 Jul 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान कॉलोनी स्थित राम सरनाम सत्संग भवन से सत्संग सुनकर लौट रही एक वृद्धा को लिफ्ट देकर आरोपियों ने उनके हाथ से सोने की चूड़िया उड़ा दी।
इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है।
पुलिस ने बताया कि संजय कॉलोनी निवासी कौशल्या देवी सत्संग में शामिल होने के लिए राम सरनाम सत्संग भवन में गई थी। सत्संग खत्म होने के बाद कौशल्या देवी पैदल वापस घर जा रही थी।
कुछ दूरी पर चलते ही पीछे से एक कार आई उसमें बैैठी एक महिला ने घर छोड़ने की बात कहकर कौशल्या को बैठा लिया। उस समय कार में दो और व्यक्ति बैठे थे।
वृद्धा का आरोप है कि आरोपियों ने रास्ते में उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद वह बेसुध हो गई। बाद में आरोपियों ने उनके हाथ में से सोने की चूड़िया निकालकर संजय कॉलोनी चौक पर उतार दिया। जब महिला घर पहुंची तो वारदात के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।