फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Oil mill seal, filled 10 samples of vegetable oil

ऑयल मिल सील, वनस्पति तेल के 10 सैंपल भरे

Wed, 27 Apr 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Oil mill seal, filled 10 samples of vegetable oil
महम में वनस्पति ऑयल फैक्टरी में सीएम उड़नदस्ते को मिला समान। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity
रोहतक। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के साथ मिलकर मंगलवार को सुनारिया रोड व महम में छापा मारकर वनस्पति तेल के 10 सैंपल भरे। साथ ही सुनारिया रोड स्थित ऑयल मिल को सील कर दिया। मिल में 4 लाख 70 हजार रुपये का माल भरा हुआ है। फैक्टरी मालिक के पास लाइसेंस नहीं मिला। अभी इस संबंध में केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उड़नदस्ते के सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि गुप्त सूचना कि सुनारिया रोड स्थित एक वनस्पति ऑयल मिल की जांच की गई। साथ में एफएसओ जोगेंद्र सिंह की टीम भी मौजूद रही। फैक्टरी में मौके पर मालिक अतुल मिले। उनकी हाजिरी में जांच की गई। न केवल दस्तावेज जांचे गए, बल्कि काफी मात्रा में खाली डिब्बे, कैन व गत्ते के कार्टून मिले। सात ड्रम वनस्पति तेल से भरे थे, जिन पर कोई मार्का नहीं था। मिल में 2 हजार 95 लीटर तेल बरामद हुआ, जिसकी कीमत 4 लाख 76 हजार 800 रुपये है। इसके बाद माल को सील कर दिया। जांच टीम का कहना है कि जब फैक्टरी मालिक से लाइसेंस तो नहीं मिला। अब सात दिन का नोटिस दिया गया है। साथ ही सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जांच टीम महम पहुंची और एक फैक्टरी पर छापा। यहां से वनस्पति तेल के चार सैंपल भरे गए।
विज्ञापन

वर्जन
सीएम उड़नदस्ते के साथ मिलकर सुनारिया रोड व महम में जांच की गई। जांच के बाद सुनारिया रोड स्थित वनस्पति तेल के मिल को सीज कर दिया गया है, जिसमें लाखों रुपये का माल भरा है। दोनों जगह से 10 सैंपल भरकर भेजा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जोगेंद्र सिंह, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed