{"_id":"662a82bdfcb74f16aa0cf746","slug":"officials-should-ensure-necessary-arrangements-to-protect-against-heat-and-heat-dc-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109808-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी व लू से बचाव के लिए जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी व लू से बचाव के लिए जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी
Thu, 25 Apr 2024 09:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 25 Apr 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। दिन-प्रतिदिन गर्मी बढ़ने से तापमान में निरंतर बढ़ोतरी होगी, इसके चलते संबंधित विभागों के अधिकारी समय रहते आवश्यक प्रबंध करना सुनिश्चित करें ताकि गर्मी में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। सभी विभाग गर्मी व हीट वेव से बचाव के लिए पूरी तैयारियां व प्रबंध सुनिश्चित करें। यह निर्देश डीसी शक्ति सिंह वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में आगामी गर्मी के मौसम में हीट वेव व हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर अधिकारियों की एक बैठक में दिए।
डीसी ने ग्रामीण विकास व विकास एवं पंचायत, पंचायती राज संस्थाओं को निर्देश दिए कि वे मनरेगा श्रमिकों के लिए दिन के समय अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करें। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए भी गर्मी से बचाव के लिए काम के समय का शेड्यूल निर्धारित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ओआरएस व अन्य जरूरी दवाओं की आपूर्ति की पूर्व स्थिति का अवलोकन करें। सभी स्वास्थ्य संस्थानों के साथ स्कूलों में ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला नगरायुक्त परवेश कादयान, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत चहल, एसडीएम बेरी रविन्द्र मलिक, डीआरओ प्रमोद चहल, डिप्टी सीईओ निशा तंवर, सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, डीपीओ उर्मिल सिवाच, डीईओ राजेश कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन ओम सिंह राणा उपस्थित रहे।