{"_id":"60c7bbca8ebc3e81763f3681","slug":"officers-should-study-the-development-works-of-villages-adopted-by-mps-adc-rohtak-news-rtk6130092196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसदों के गोद लिए गांवों के विकास कार्यों का अध्ययन करें अधिकारी : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसदों के गोद लिए गांवों के विकास कार्यों का अध्ययन करें अधिकारी : एडीसी
विज्ञापन
सभी अधिकारी सांसद आदर्श योजना के तहत लोकसभा व राज्यसभा सांसदों द्वारा गोद लिए गए गांवों की विकास योजना में शामिल कार्यों का अध्ययन करें। ताकि बेहतर ढंग से योजना को अंतिम रूप दिया जा सके। यह निर्देश एडीसी महेंद्र पाल ने विकास भवन में हुई बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि ग्राम विकास योजना तैयार करने से पहले ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाए ताकि ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को योजना में शामिल किया जा सके। सरकार द्वारा गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने सांपला के गांव नयाबांस और राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने महम के गांव भराण शेखपुर तितरी को योजना के तहत गोद लिया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त फंड का प्रावधान नहीं है। विभागों को ही इन विकास कार्यों को पूरा करवाना होगा। संबंधित विभाग इन गांवों में ऐसे कार्यों को शामिल करें जो नितांत आवश्यक हैं। योजना में शामिल कार्यों का अध्ययन करें, अगर नियमानुसार कुछ बदलाव किया जाना है तो जल्द कार्रवाई करें। ग्राम विकास योजना को अंतिम रूप देेने के बाद उसमें कोई बदलाव संभव नहीं होगा। उन्होंने कोरोना काल में अधिकारियों द्वारा किए कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। एडीसी महेंद्र पाल ने कहा कि सभी अधिकारियों ने प्रशासन द्वारा सौंपी ड्यूटी का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है। उसी के चलते जिले में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है।
परिवार पहचान पत्र के काम में लाएं तेजी
एडीसी महेंद्र पाल ने कहा कि परिवार पहचान पत्र मुख्यमंत्री मनोहर लाल की महत्वाकांक्षी योजना है। जिले में 2 लाख 91 हजार 88 परिवार हैं, जिनमें से 89 प्रतिशत ने परिवार पहचान पत्र अपडेट करवा दिए हैं। 78 प्रतिशत परिवारों ने अब तक हस्ताक्षर अपलोड करवाए हैं। सभी अधिकारी अपने रिश्तेदारों, दोस्तों को यह बनवाने के लिए प्रेरित करें। सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को इससे जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ महेश कुमार, कृषि उप निदेशक डॉ. इंद्र सिंह, डीईओ डॉ. विजय लक्ष्मी नांदल, कार्यकारी अभियंता वीरेंद्र सांगवान, समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, सांसद के प्रतिनिधि विपिन गोयल मौजूद रहे।